- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Learn The Recipe For Making Raw Papaya Pickle
क्या आपने खाया है कभी कच्चे पपीता का अचार, जानिए सामग्री और बनाने का आसान तरीका
Raw Papaya Pickle Recipe: कच्चे पपीते का अचार आप घर पर आसान तरीके से बना सकते है। इसमें आपको विटामिन-मिनरल्स से भरपूर यह स्वादिष्ट अचार पाचन सुधारे और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
- Written By: दीपिका पाल

कच्चा पपीता अचार (सौ.सोशल मीडिया)
Raw Papaya Pickle Recipe: फलों में से एक पपीता सेहत के मामले में सही होता है। पका पपीता विटामिन सी का स्त्रोत होता है लेकिन कच्चे पपीते के सेवन करना चाहिए। काले नमक के साथ कच्चा पपीता खाना सही होता है। वहीं पर अगर आप सेहत का फायदा चाहते है तो इसके साथ ही पपीता में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, बी 9, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, बी1, बी3, विटामिन ई, और के भी मिलते है। पके पपीते के फायदे के बारे में आप जानते है लेकिन कच्चा पपीता सेहत के लिए सही होता है। कच्चे पपीते को अगर आप अगर तरह से खाना चाहते है तो आपको हम इसके बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
जानिए कच्चे पपीते का अचार बनाने का तरीका
यहां पर कच्चे पपीते के अचार बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो इस प्रकार है…
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
1 किलो कच्चा पपीता, 2 चम्मच सूखा साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच राई, 1 चम्मच सरसों के दाने, 5-6 लाल सूखी मिर्च, डेढ़ कप सरसों का तेल, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच हल्दी, 50 ग्राम हरी मिर्च, काला और सफेद नमक (स्वाद के मुताबिक लें), 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर और थोड़ा सा वाइट विनेगर (ऑप्शनल है).
कच्चे पपीता के अचार बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको पपीता को धोकर पोंछ लेना है ताकि इसकी नमी हट जाए फिर इसे बीच से काटकर सारे बीजों को अलग कर दें और अंदर से खुरदुरी वाली एक पतली लेयर हटा दें।
- पपीता को बिना छिलका हटाए आप छोटे-छोटे जरूरत के मुताबिक टुकड़ों में काट लें जैसे आम के अचार के लिए आम को काटा जाता है।
- एक बड़े बर्तन में पानी को उबालने के लिए रख दें और इसपर एक छलनी वाली प्लेट रखकर कटे हुए पपीता को कुछ देर के लिए स्टीम कर लें. आप मोमोज स्टीमर का भी यूज कर सकते हैं।
- जब पपीता के टुकड़े हल्के मुलायम हो जाएं तो गैस बंद करें और इनको एक बर्तन में निकालकर सूती कपड़े पर 2-3 घंटे धूप में सुखा लें ताकि सारी नमी निकल जाए।
- अब एक पैन में सूखा धनिया, जीरा, सौंफ, अजवाइन, मेथी, राई, सरसों के दाने और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक चलाते हुए रोस्ट करें।
- भूने गए इस मसाले को हल्का ठंडा होने दें और फिर ग्राइंडर में पीस लें. ध्यान रखें कि मसाला बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना है, हल्का दरदरा रखें जैसे सिल-बट्टे से पीसते हैं।
- सारी हरी मिर्च के डंढल हटा दें और फिर इसको बीच से काट लें ताकि मसाला इनके अंदर अच्छी तरह से चला जाए।
- धूप में सुखाए गए पपीता लाकर इसमें हरी मिर्च एड करें और फिर पीसा गया मसाला भी डाल दें. इसमें आपको गर्म किया गया सरसों का तेल भी एड करना है।
- सबसे लास्ट में आपको बाकी के बेसिक मसाले एड करने हैं जैसे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, काला और सफेद नमक. सारी चीजों को अब अच्छी रह से मिला लें।
- अगर विनेगर एड करना चाहते हैं तो वो भी डाल दें, क्योंकि इससे शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. हालांकि टेस्ट पसंद न हो तो स्किप कर सकते है।
ये भी पढ़ें- घर पर आसान रेसिपी से तैयार करें हेल्दी टेस्टी पालक पनीर समोसा, नहीं बिगड़ेगी आपकी सेहत
ऐसे सालभर रख सकते है स्टोर
अगर आप कच्चे पपीते के अचार को बनाने के बाद सालभर के लिए सुरक्षित रखना चाहते है तो, कच्चे पपीते का स्वादिष्ट अचार बना सकते है। इसके लिए आप सूखे एयरटाइट कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।ध्यान रखें कि अचार में बिल्कुल भी नमी नहीं जानी चाहिए। इसके अलावा आप थोड़ा और सरसों का तेल गर्म करके मिला सकते हैं यह सेहत में सही होता है और अचार खराब भी नहीं होता है।
Learn the recipe for making raw papaya pickle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













