Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र
5 Minute Workout For Beginners: कई लोग आज भी यह कह कर फिटनेस और जिम से दूर रहते हैं कि उनके पास टाइम नहीं है। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना बस 5 मिनट की जरूरत है।
- Written By: रीता राय सागर
होम वर्कआउट (सौ. सोशल मीडिया)
5 Minute Full Body Workout At Home: फिटनेस की शुरूआत किसी महंगे जिम के महंगे पैकेज से नहीं होता है, बल्कि आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से इसकी शुरूआत कर सकते हैं। स्टडीज बताती हैं कि अगर आप रोजाना सिर्फ पांच मिनट भी किसी तरह की कसरत करते हैं, तो करीब दस में से एक असमय होने वाली मौत को रोका जा सकता है।
हालांकि ये वर्कआउट आपको बहुत जल्दी रिज़ल्ट नहीं देंगे, लेकिन समथिंग इज बेटर देन नथिंग वाली कहावत जरूर सटीक बैठेगी। यह शुरूआत हो सकती है। पांच मिनट की एक्सरसाइज़ आपको कभी रुकने नहीं देगी। व्यायाम आपके जीवन में तब तक बड़ा बदलाव ला सकता है, जब तक आप खुद को मोटिवेटेड रखें।
5 मिनट में क्या कर सकते हैं
-
ब्रिस्क वॉकिंग
शुरूआत के लिए ब्रिस्क वॉकिंग बेहतर है। पांच मिनट की तेज-तेज चाल आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगी। साथ ही कुछ करने की संतुष्टि से दिनभर आपका चेहरा खिला रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन के इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई, चुटकियों में आएगा चेहरे पर ग्लो
Nautapa 2026: नौतपा के नौ दिन रहें संभलकर, इन रंगों को पहनकर गलती से भी न निकलें बाहर
-
साइकलिंग
बचपन में हम सब ने साइकिल चलाई है, लेकिन बड़े होते ही छोड़ दिया। एक बार फिर से अपनी साइकिल उठाइए और यूं ही कहीं घूम आइए। कसरत के साथ-साथ आपका मूड भी बेहतर होगा।
-
रस्सी कूदना
रस्सी कूदना या स्किपिंग एक स्कूल टाइम एक्टिविटी है, जिसे कभी भी कहीं भी प्रैक्टिस किया जा सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार, 20 काउंट से शुरू करें और फिर रोजाना थोड़ा-थोड़ा बढ़ा सकते हैं।
-
सर्किंट
यह कई एक्सरसाइज का मिक्स होता है। जिसे लगातार हाई इंटेंसिटी के साथ परफॉर्म करना होता है। इसमें बर्पीज़, जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइम्बर्स, पुश-अप्स और स्टिल रनिंग जैसे वर्कईआउट शामिल होते है। इसका एक सर्कल पूरा करके 1-2 मिनट का रेस्ट लिया जा सकता है। यह आपकी हृदय गति को बढ़ाएगा और कैलोरी बर्न करने में मदद करेगा, इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढे़ं- Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
-
प्लैंक
अपने दोनों हाथ-पैर जमीन पर पैरलल पोजिशन में रखें। इस तरह आप एक बेसिक प्लैंक परफॉर्म कर सकते हैं। जब आप हर रोज 5 मिनट के लिए इसे करते हैं, तो इससे आपकी फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है। धीरे-धीरे बैलेंस बनने लगता है और कमर व कोर मजबूत होता है। धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाया जा सकता है।
