-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Summer Health Drink By Ayush Ministry To Stay Safe In Heatwave And Nautapa
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
- Written By: रीता राय सागर
Summer Health Drink: मई का महीना खत्म होने को है। लू के साथ-साथ गर्मी भी अपने चरम पर है। आय़ुष मंत्रालय ने नौतपा में शरीर को ठंडा रखने वाला एनर्जी ड्रिंक बताया है। आप भी जानें।

गर्मी के लिए एनर्जी ड्रिंक
Summer Health Tips In Hindi: मई के महीने में तेज गर्मी का असर साफ दिख रहा है। चिलचिलाती धूप, बढ़ता पारा और गर्म हवाओं से शरीर जूझ रहा है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। इससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियां हो रही हैं।
25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है। इसे देखते हुए आयुष मंत्रालय ने शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए एक देशी नुस्खा साझा किया है। मंत्रालय ने कई उपाय बताए, लेकिन सबसे अधिक चर्चा दूध में चीनी मिलाकर पीने की हो रही है। इससे शरीर गर्मी से बचेगा और पानी की कमी नहीं होगी।
दूध में चीनी मिलाकर पीने से क्या होगा
इस भीषण गर्मी में शरीर से पसीने के साथ पानी व जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और पानी जैसे जरूरी तत्व शरीर को ताकत देते हैं। दूसरी ओर चीनी से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यही कारण है कि आयुष मंत्रालय ने गर्मी के दौरान चीनी वाला दूध पीने की सलाह दी है। विशेषकर, नौतपा के दिनों में जब लू चलने का खतरा ज्यादा रहता है, तब यह शरीर को थोड़ी राहत दे सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
कई डॉक्टरों का मानना है कि ठंडा दूध शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करता है और कमजोरी कम कर सकता है। आयुर्वेद में भी दूध को शरीर को शांत रखने वाला माना गया है। ठंडे दूध के सेवन से एसिडिटी में भी राहत मिलती है।
क्यों जरूरी है खुद को हाइड्रेट रखना
-
शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए
गर्मियों में धूप और पारा बढ़ने से शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी का तापमान बैलेंस रहता है। पसीने के जरिए शरीर खुद को ठंडा करता है और हाइड्रेशन इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
-
हीटस्ट्रोक का खतरा कम
लंबे समय तक बाहर रहने और शरीर में पानी की कमी होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। यह इतना खतरनाक है कि समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो जान भी जा सकती है। सही मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से इसका खतरा कम होता है।
-
एनर्जी बनी रहती है
जब शरीर में पानी संतुलित मात्रा में रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छी तरह से होता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इससे दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। पानी की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है।
ये भी पढ़ें- Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
गर्मी से बचाव के आसान उपाय
- शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें।
- इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय का सेवन भी समय-समय पर करते रहें।
- साथ ही मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा खाते रहें। इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
- कैफीन और तली-भुनी चीजों से बचें।
- खाली पेट धूप में न निकलें।
- धूप में निकलना जरूरी हो, तो खुद को अच्छी तरह से ढककर निकलें। साथ ही पानी की बोतल जरूर कैरी करें।
- गर्मी में सूती और हल्के कपड़े पहनें।
Summer health drink by ayush ministry to stay safe in heatwave and nautapa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














