- Hindi News »
- Lifestyle »
- 4 Signs That Tell How Long Your Relationship Will Last
4 संकेत जो बताते हैं आपका रिश्ता कितना लंबा चलेगा, सफल वैवाहिक जीवन के लिए ज़रूर रहें सावधान
रिलेशनशिप में कई बार ऐसा मोड़ आता है जब हम ये जानना चाहते हैं कि काश! कोई ऐसा तरीका होता जिससे ये पता चल जाता कि जिस पार्टनर के साथ हम डेट कर रहें हैं, उसके साथ रिश्ता उम्र भर चलेगा या नहीं।
- Written By: सीमा कुमारी

रिलेशनशिप टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Relationship Advice: प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। अगर आपने सही पार्टनर के साथ शादी करने का फैसला किया तो आपकी जिंदगी संवर सकती है। लेकिन, अगर आपसे पार्टनर चुनने में किसी भी तरह की चूक हो गई तो आपकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है।
अगर आपको अपने पार्टनर के अंदर इस तरह की आदतें दिखाई दे रही हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने की गलती आगे चलकर आपके मेंटल पीस पर भारी पड़ सकती है। आइए कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें नोटिस करते ही आप पता लगा सकते हैं कि आपने अपने लिए गलत पार्टनर चुन लिया है।
ये संकेत बताते हैं आपका रिश्ता कितना लंबा चलेगा
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
किसी रिश्ते में प्यार महत्वपूर्ण है
अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो वहां प्यार होना बहुत जरूरी है। रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमें आप सुरक्षित महसूस करें। आप अपनी सभी भावनाएं, चाहे बड़ी हों या छोटी, साझा कर सकेंगे। अगर आपको ऐसा करने से पहले सोचना पड़े तो यह गलत साथी चुनने का संकेत है।
झूठ बोलने की आदत
आपको बता दें, अगर आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है, तो आपसे कभी भी झूठ नहीं बोलेगा। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलकर आपका भरोसा तोड़ता है, तो समझ जाइए कि वो आगे चलकर एक अच्छा जीवन साथी नहीं बन पाएगा। किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है और जब आपके रिलेशनशिप में भरोसा ही नहीं बचेगा, तब आपके रिश्ते की गाड़ी लंबा सफर तय नहीं कर पाएगी।
बेइज्जती करना
क्या आपको भी ऐसा लगता है कि आपका पार्टनर आपकी बात-बात पर बेइज्जती करता है और आपका सम्मान नहीं करता है? अगर हां, तो इस पार्टनर से दूरी बना लेने में ही समझदारी है। जो शख्स आपकी इज्जत नहीं करता, उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला लेना सही नहीं है।
हमेशा दूर रहने की कोशिश करना
रिलेशन में पार्टनर्स एक दूसरे से बातें करना एक दूसरे से मिलने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर आपका साथी हमेशा आपसे दूर भागने की कोशिश करें या फिर वो आपसे बात करने से दूर रहे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका रिलेशन जीवभर नहीं चल सकता है। ऐसे में आप उनके पीछे अपना समय बर्बाद करना छोड़ दें।
लाइफ़स्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
बार-बार समय की मांग
यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आपको बार-बार अपने साथी से समय मांगना पड़ता है, तो आपको सावधान रहना चाहिए। यदि आपका साथी आपसे प्यार करता है, तो बिना कहे या पूछे वह आपके लिए वह सब कुछ करेगा, जिससे आपको खुशी मिलती है। आपको बिना बताए आपके लिए नियमित समय निकालेंगे।
4 signs that tell how long your relationship will last
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
May 05, 2026 | 09:15 AMVasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
May 05, 2026 | 09:13 AMNagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














