-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Gudi Padwa Shopping Market Boom Festival Buying
छत्रपति संभाजीनगर: गुड़ी पाडवा का उत्साह, नववर्ष पर बाजार गुलजार, सोना-चांदी से लेकर वाहनों तक खरीदारी
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Gudi Padwa Shopping: गुड़ी पाडवा के स्वागत में संभाजीनगर के बाजारों में जबरदस्त रौनक है। सोना-चांदी, वाहन, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी से कारोबार बढ़ने की उम्मीद।

Maharashtra Gudi Padwa Festival Market ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra New Year Festival Market: छत्रपति संभाजीनगर हिंदू नववर्ष के स्वागत के पर्व गुड़ी पाडवा को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। इस शुभअवसर पर शहरवासी नए काम की शुरुआत, गृह प्रवेश, वाहन खरीद, सोना-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, पूजा सामग्री और घरेलू उपयोग की नई चीजों की खरीदारी में जुटे हुए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार गुड़ी पाडवा का शुभमुहूर्त, विवाह और गृह प्रवेश के अनुकूल दिन, साथ ही उत्सवी माहौल के कारण बाजारों में अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ी थी।
इससे रिटेल, रियल एस्टेट, वाहन, कपड़ा, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बड़े कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। गुड़ी पाडवा महाराष्ट्र में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसे नए आरंभ, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इस दिन नया घर लेने, गृह प्रवेश करने, वाहन खरीदने, दुकान या व्यवसाय शुरू करने तथा घर के लिए नई वस्तुएं खरीदने को शुभ मानते हैं। यही वजह है कि त्योहार से पहले ही शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल, सराफा गलियों, कपड़ा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
शुभ दिन नए वाहनों की डिलीवरी लेने की हुई तैयारी
परिवार त्योहार के अवसर पर पुराने उपकरण बदलकर नए उत्पाद घर ला रहे है। व्यापारियों के अनुसार, गुढ़ी पाड़वा के साथ ही गर्मी का मौसम भी तेज हो रहा है। इसलिए कूलर, एसी और फिज की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है।
कई कंपनियों की ओर से त्योहार के अवसर पर विशेष छूट, एक्सचेंज ऑफर और आसान वित सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।
वाहन कजार में भी गुडी पाडवा का असर साफ दिखाई दिया दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग पहले से की जा चुकी है।
बहुत से ग्राहक इस शुभ दिन डिलीवरी लेने की तैयारी में है। खासकर स्कूटर, चाइक और परिवार उपयोगी कारों की मांग में तेजी आई है।
वाहन शोरूमों ने भी सजावट, विशेष ऑफर, फाइनेंस सुविधा और पूजन के साथ डिलीवरी की तैयारी की है।
व्यापारियों का कहना है कि कई लोग इस दिन नया वाहन घर लाना समृद्धि का संकेत मानते हैं, इसलिए शोरूमों में पूछताछ और बुकिंग दोनों
इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में इस समय दिख रही काफी सक्रियता
व्यापारिक संगठनों और बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार, गुही पाडवा के अवसर पर सबसे अधिक मांग सोने-चांदी, नए कपड़ों, घरेलू उपकरणों और वाहनों की है। इस बार भी सोने के सिक्के, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिया, मंगलसूत्र, अंगूठिया, चैन, पायल और अन्य आभूषणों की खरीद में तेजी आई है।
कई परिवार इस दिन निवेश के तौर पर सोना-बांदी खरीदना शुभ मानते है। सराफा बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की सख्या बढी है और छोटे-बड़े सभी प्रकार के आभूषणों की बुकिंग में उछाल देखने को मिल रहा है।
कपड़ा बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी महिलाएं साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, सलवार सूट, बच्चों के नए कपड़े और पुरुष कुर्ता-पायजामा, शर्ट-पैट जैसे परिधानों की खरीद कर रहे हैं।
गुडी पाडवा पर नए वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इसी कारण रेडीमेड गारमेंटस्, पारंपरिक परिधान, कैसी वस्त्र और गृह सज्जा से जुड़ी कपड़े की वस्तुओं की मांग बढ़ी है।
शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से रात तक खरीदारों की आवाजाही बनी हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी इस समय काफी सक्रिय रहा, ग्राहक फिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी, कूलर, पंखे और रसोई में उपयोग होने वाले छोटे बड़े उपकरण खरेदी का सिलसिला जारी था।
रियल एस्टेट में भी उछाल की बनी संभावना
अनुमान के अनुसार, रियल एस्टेट क्षेत्र में लगभग 350 करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है। वाहन बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री की उम्मीद है। सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू वस्तुओं के बाजार में भी बड़े पैमाने पर लेन-देन होने की संभावना जताई जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि गुडी पाडवा का शुभ मुहूर्त बाजार के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है और इससे शहर के व्यापार को मजबूत गति मिलेगी कुल मिलाकर, गुही पाडवा केवल धार्मिक और सास्कृतिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्यापार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने वालो महत्वपूर्ण अवसर भी बन गया है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में होटलों पर कार्रवाई, घरेलू LPG का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया; आपूर्ति विभाग की छापेमारी
नए वर्ष के स्वागत के साथ लोग अपने घर, परिवार और जीवन में नई समृद्धि लाने की कामना करते हुए जमकर खरीदारी कर रहे है। यही कारण है कि छत्रपति संभाजीनगर में गुड़ी पाडवा से पहले बाजारों में उत्साह, उम्मीद और कारोबार, तीनों अपने चरम पर दिखाई दे रहे हैं।
Chhatrapati sambhajinagar gudi padwa shopping market boom festival buying
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













