Gold-Silver Pirce: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹3,740 फिसला सिल्वर, गोल्ड भी ₹961 नीचे

Gold-Silver Rate: 19 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना 1,52,064 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,44,454 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
Gold-Silver Price Today 19 March 2026
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 19 March 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। 19 मार्च की सुबह भारत में 10 ग्राम सोने का रेट 961 रुपये गिरकर 1,52,064 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी का भाव 3,740 रुपये घटकर 2,44,454 रुपये प्रति किलोग्राम पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार कर रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें कमजोर रही हैं। गोल्ड 0.91% की गिरावट के साथ 4,851 डॉलर प्रति औंस पर और सिल्वर 2.55% की गिरावट के साथ 75.615 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं में हाल की उतार-चढ़ाव की वजह निवेशकों की सतर्कता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर

अमेरिका के फेडरल रिजर्व के आने वाले फैसलों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की आशंका निवेशकों को सतर्क बनाए रखी है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरें 3.50%-3.75% की रेंज में स्थिर रखीं। यह कदम बढ़ती महंगाई, कमजोर लेबर डिमांड और मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया।  जनवरी में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, फेड ने साल के अंत तक दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। US Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि US-ईरान संघर्ष से महंगाई बढ़ने की आशंका है और इसके आर्थिक प्रभाव का आकलन अभी जल्दबाजी होगी।

देश में प्रमुख शहरों सोने का भाव 

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,44,740 1,57,890
मुंबई 1,44,590 1,57,740
पुणे 1,44,590 1,57,740
बेंगलुरु 1,44,590 1,57,740
चेन्नई 1,44,590 1,57,740
कोलकाता 1,44,590 1,57,740
हैदराबाद 1,44,590 1,57,740
जयपुर 1,44,740 1,57,890
अहमदाबाद 1,44,640 1,57,790
भोपाल 1,44,640 1,57,790
लखनऊ 1,44,740 1,57,890
चंडीगढ़ 1,44,740 1,57,890

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 19 मार्च को चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 6,000 रुपये या 2.28% गिरकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com