- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Distillery Spentwash Pollution Pus Canal Mahagaon 2026
टैंकर चालकों की चालाकी बनेगी महामारी का कारण? यवतमाल में पुस नहर में छोड़ा डिस्टिलरी का स्पेंटवॉश, फसल बर्बाद
Spentwash Pollution Yavatmal: यवतमाल में पर्यावरण से खिलवाड़! पूस परियोजना की नहर में छोड़ा गया डिस्टिलरी का जहरीला 'स्पेंटवॉश'। पानी हुआ काला, जलीय जीवों और फसलों पर मंडराया संकट।
- Written By: प्रिया जैस

पुस नहर में छोड़ा डिस्टिलरी का स्पेंटवॉश (सौजन्य-नवभारत)
Deccan Distillery Mahagaon: महागांव तहसील के सवना से गुंज क्षेत्र में डेक्कन डिस्टिलरी प्रकल्प से निकलने वाला जहरीला “स्पेंटवॉश” सीधे पूस परियोजना की नहरों और किसानों के खेतों में छोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे जलचर जीवों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। इस घटना को लेकर किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है।
स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता अनंता नागरगोजे ने इस मामले में प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई है। इथेनॉल निर्माण प्रक्रिया के दौरान तैयार होने वाले इस रासायनिक अपशिष्ट को टैंकरों के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय, कुछ चालक ईंधन बचाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हुए नहरों और अन्य स्थानों पर ही छोड़ रहे हैं।
इसके कारण नहर का पानी प्रदूषित हो रहा है और खेतों की फसलें, पशुधन तथा जलस्रोत खतरे में पड़ गए हैं। कई जगहों पर पानी का रंग काला पड़ गया है और दुर्गंध फैल रही है। इस जहरीले पानी के कारण पहले भी पशुओं की मौत होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय किसान आक्रोशित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोहमारा-देवरी फ्लाईओवर पर ‘नो एंट्री’! अनुभवी ठेकेदार ही करेंगे काम, नागरिकों ने NHAI को दी दो टूक चेतावनी
जालना में शिक्षा व्यवस्था पर संकट, पदोन्नति अटकी, ग्रामीण स्कूलों की निगरानी व्यवस्था कमजोर
महाराष्ट्र का ‘फिश हब’ बन रहा भंडारा: उत्पादन 8400 टन पार, मछुआरों की आय में बढ़ोतरी
महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित, हिंदू जनजागृति समिति ने सरकार का किया अभिनंदन
नागरिकों ने पहले भी की शिकायत
नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कुछ स्थानों पर स्पेंटवॉश के भंडारण की व्यवस्था होने के बावजूद टैंकर चालक नियमों का उल्लंघन कर इसे खुले में फेंक रहे हैं।
इस पूरे मामले की जांच कर दोषी टैंकर चालकों और संबंधित डिस्टिलरी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग अब जोर पकड़ रही है। जलस्रोतों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता जताई जा रही है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण विभाग और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भी सौंपी है।
यह भी पढ़ें – 70 करोड़ डकार गए, फिर भी मिले रेत घाट! अनोज कुमार अग्रवाल के ‘काले कारोबार’ पर विधायक मोहन मते का बड़ा प्रहार
सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज की शिकायत
डेक्कन डिस्टिलरी प्रकल्प से निकलने वाला जहरीला “स्पेंटवॉश” को काफी घातक बताया गया है। जिससे जल जमीन प्रदूषित होने की आशंका बनी रहती है। संबंधित कारखाने के कर्मी टैंकर के ईंधन में बचत करने के लिए यह घातक तरल नहरों में और जहां-तहां बहाते नजर आ रहे हैं। इस गंभीर मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता अनंता नागरगोजे ने प्रशासन से की है।
Yavatmal distillery spentwash pollution pus canal mahagaon 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोहमारा-देवरी फ्लाईओवर पर ‘नो एंट्री’! अनुभवी ठेकेदार ही करेंगे काम, नागरिकों ने NHAI को दी दो टूक चेतावनी
Mar 19, 2026 | 11:17 AMDhurandhar 2 Public Response: थिएटर में गूंजे तालियां और सीटी, ‘धुरंधर 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Mar 19, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र में ‘नवराष्ट्र’ का बड़ा विस्तार: कोल्हापुर में लॉन्च हुआ नया संस्करण, अब 13 एडिशन के साथ बढ़ी ताकत
Mar 19, 2026 | 11:14 AMजालना में शिक्षा व्यवस्था पर संकट, पदोन्नति अटकी, ग्रामीण स्कूलों की निगरानी व्यवस्था कमजोर
Mar 19, 2026 | 11:13 AMभंडारा: इलाज के लिए नहीं रुकेंगे हाथ! CM सहायता निधि से 18 मरीजों को मिले 15.20 लाख, जानें कैसे मिलेगा लाभ
Mar 19, 2026 | 11:10 AMईरान के खिलाफ जंग के मैदान में कूदेगा सऊदी अरब! क्या मुनीर की फौज देगी साथ? दस्तक दे रहा परमाणु युद्ध का खतरा
Mar 19, 2026 | 11:09 AMकेरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, 39 उम्मीदवारों को मिला टिकट, देखें लिस्ट
Mar 19, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM












