डोरेमोन के निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, एनीमेशन जगत में शोक की लहर

Shibayama Tsutomu Lung Cancer: डोरेमोन के निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा का 84 वर्ष की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने 20 साल से ज्यादा समय तक इस लोकप्रिय सीरीज़ का निर्देशन किया।
Doraemon director Shibayama Tsutomu death Japanese anime news Ajia-do Animation Works
शिबायामा त्सुतोमु का निधन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Doraemon Director Shibayama Tsutomu Dies: जापानी एनीमेशन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एनीमे सीरीज डोरेमोन के दिग्गज निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शिबायामा त्सुतोमु लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। शिबायामा त्सुतोमु की मौत की पुष्टि अजिया-दो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को की, जबकि उनका निधन 6 मार्च को ही हो गया था।

शिबायामा त्सुतोमु का नाम ‘डोरेमोन’ से लगभग दो दशकों तक गहराई से जुड़ा रहा। शिबायामा त्सुतोमु ने 1979 में इस लोकप्रिय सीरीज़ के निर्देशन की कमान संभाली और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। शिबायामा त्सुतोमु के निर्देशन में ‘डोरेमोन’ सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बच्चों और बड़ों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहा। शिबायामा त्सुतोमु का करियर 1963 में तोई एनिमेशन के साथ शुरू हुआ था।

एनीमेशन की दुनिया में 60 साल का सफर

शिबायामा बाद में शिन-ई एनिमेशम से जुड़े और यहीं से उन्होंने ‘डोरेमोन’ जैसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी पर आधारित 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन भी किया, जो आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। ‘डोरेमोन’ के अलावा शिबायामा ने चिबी मारुको चैन, लुपिन III और माजीमे नी फुमाजीमे काइकेट्सू जोरोरी जैसे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी अपना योगदान दिया। वे अजिया-डो एनीमेशन वर्क्स के को-फाउंडर भी थे, जिसकी स्थापना उन्होंने 1978 में अपने सहयोगियों के साथ की थी।

निजी तौर पर हुआ अंतिम संस्कार

स्टूडियो के मुताबिक, शिबायामा त्सुतोमु का अंतिम संस्कार बेहद निजी तरीके से किया गया। शिबायामा त्सुतोमु के परिवार की इच्छा के चलते इस खबर को कुछ समय तक सार्वजनिक नहीं किया गया। हालांकि, स्टूडियो ने जल्द ही उनके सम्मान में एक मेमोरियल इवेंट आयोजित करने की बात कही है। शिबायामा त्सुतोमु को जापान में ‘नेशनल एनीमेशन के पिता’ के रूप में भी जाना जाता था। साल 2012 में शिबायामा त्सुतोमु को जापान की कल्चरल अफेयर्स एजेंसी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शिबायामा त्सुतोमु का योगदान एनीमेशन की दुनिया में हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com