-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Baaghi 4 Box Office Day 1 Collection Tiger Shroff Film Breaks The Record
Baaghi 4 Box Office Day 1 Collection: पहले दिन बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल
- Written By: अनिल सिंह
Box Office: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 फिल्म रिलीज हो चुकी है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानें कितनी हुई कमाई।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा है तागे श्रॉफ की बागी 4 का हाल?
Baaghi 4: बागी फ्रेंचाइजी की शुरुआत करीब 9 साल पहले हुई थी और लगभग सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऐसे में बागी 4 से भी लोगों को उम्मीद है कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 रिलीज हो चुकी है और पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 6.74 करोड़ का कारोबार कर लिया था, लेकिन यह फाइनल आंकड़ा नहीं है। देर रात इस आंकड़े में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- रीम शेख का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस बोले- अदाओं की रानी
10 करोड़ के आसपास रहेगा पहले दिन का कारोबार
अनुमान के मुताबिक पहले दिन बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में कामयाब होगी, अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
अभी टूटेंगे और रिकॉर्ड
बागी 4 के कारोबार के मौजूदा आंकड़े को देखते हुए भी अगर बात करें तो बागी 4 फिल्म ने निकिता राय, मेट्रो इन दोनों, मलिक, मां, आंखों की गुस्ताखियां और केसरी वीर जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फाइनल आंकड़ा आने के बाद यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि यह और किन फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ती है।
250 से 300 करोड़ तक होगा कुल कारोबार
2016 में आई फिल्म बागी 37 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 129 करोड़ का कारोबार किया था। बागी 2 फिल्म 75 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। वहीं बागी 3 फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बागी फ्रेंचाइजी की हर फिल्में अच्छा कारोबार करने में कामयाब रहीं। बागी 4 को लेकर यह कहा जा रहा है कि इसका बजट 200 करोड़ का है ऐसे में फिल्म से उम्मीद है कि यह ढाई सौ से 300 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है।
Baaghi 4 box office day 1 collection tiger shroff film breaks the record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृतिक की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMक्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Jun 27, 2026 | 10:38 PMHomemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Jun 27, 2026 | 10:31 PM18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम
Jun 27, 2026 | 10:30 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Jun 27, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM












