- Hindi News »
- Entertainment »
- Reem Sheikh Latest Video Viral On Social Media
रीम शेख का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस बोले- अदाओं की रानी
Reem Shaikh Viral Video: मशहूर टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो काफी अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं और अब इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रीम शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Reem Shaikh Latest Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रीम शेख एक बार फिर चर्चा में हैं। ‘तुझसे है राब्ता’ और ‘फना: इश्क में मरजावां’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में दमदार एक्टिंग से अपनी पहचान बनाने वाली रीम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे।
इस वीडियो में रीम शेख बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग का खूबसूरत सूट पहना हुआ है, जिसे मिनिमल मेकअप और सफेद झुमकों के साथ स्टाइल किया है। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो के दौरान वह कभी कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हैं, तो कभी अपने बालों को संवारते हुए अलग-अलग पोज देती नजर आती हैं। बैकग्राउंड में फिल्म जब तक है जान का गाना बज रहा है, जो उनके वीडियो को और आकर्षक बना रहा है।
रीम शेख ने वीडियो पर लिखा प्यारा कैप्शन
रीम ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि “तेरी आंखों के सजदे में”। उनका यह रोमांटिक अंदाज फैंस के दिलों को छू गया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स दिल और फायर वाले इमोजी बनाकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
रीम शेख ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। सिर्फ छह साल की उम्र में वह सीरियल नीर भरे तेरे नैना देवी में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने मैं आजी और साहिब, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, और खेलती है जिंदगी आंखमिचोली जैसे कई शोज में शानदार परफॉर्मेंस दी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल तुझसे है राब्ता से मिली, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने की गौतम अदाणी से मुलाकात, संघर्ष और सफलता की कहानी शेयर कर कही खास बात
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ
इन सबके बीच रीम शेख अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनका नाम अभिनेता सेहबान अजीम से जुड़ा तो कभी शगुन पांडे से। कुछ महीने पहले उनकी शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। हालांकि, बाद में रीम ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वो तस्वीरें फेक थीं और उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था। बता दें, आज सिर्फ 22 साल की उम्र में ही रीम शेख ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Reem sheikh latest video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
May 06, 2026 | 10:22 AMपंजाब में डबल धमाके से मची दहशत, दहला आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर, कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
May 06, 2026 | 10:21 AMईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














