
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Droupadi Murmu in Jharkhand: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर राष्ट्रपति मुर्मु का अभिनंदन किया।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के रांची पहुंचीं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। (वीडियो: झारखंड जनसंपर्क विभाग) pic.twitter.com/97VUciCXO9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2024
आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू 20 सितंबर को नामकुम स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनके आगमन के मार्ग पर सुरक्षा के तीन लेयर की व्यवस्था की गई है, जिसमें छह आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा और 2,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर केवल पासधारी लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी और अवैध पार्किंग सख्त रूप से वर्जित रहेगी।
ये भी पढ़ें – ‘खोखली घोषणाएं कर रहे हेमंत सोरेन’ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के सीएम को लिया आड़े हाथ
ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दो और केंद्रीय मंत्री भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनेंगे।
रांची आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झारखंड की वीर भूमि पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।”
झारखण्ड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/vYWeW7rNYf — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 19, 2024
ये भी पढ़ें – ‘चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी भाजपा’ सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना






