- Hindi News »
- Jharkhand »
- A Child Was Sold For Rs 5 Lakh In Jharkhand But The Police Rescued Him
जन्म लेने के अगले दिन ही बच्चे को 5 लाख में बेचा, झारखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू
Newborn Baby Sold: रांची में पुलिस ने एक सप्ताह के नवजात को रेस्क्यू किया है। शिशु को 5 लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने रेडमा में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया। मामले की जांच जारी है।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस और नवजात। इमेज-एआई
Ranchi Newborn Baby Sold: झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र में एक दंपती द्वारा सात दिन के नवजात शिशु को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, इसकी सूचना मिलते ही डंडा थाना पुलिस ने पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा इलाके से उक्त नवजात शिशु को रेस्क्यू कर लिया है।
इस दौरान पुलिस नवजात शिशु को खरीदने वाली एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि गढ़वा जिले में डंडा थाना क्षेत्र के छपरदगा गांव के एक परिवार ने नवजात के जन्म लेने के दूसरे दिन ही उसकी मां से छीनकर उसे बेच दिया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने डंडा पुलिस को दी थी।
प्रसूता की मानसिक स्थिति कमजोर होने का दावा
ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने के बाद डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर शनिवार को उक्त नवजात को बरामद कर लिया। बताया जा रहा कि नवजात को खरीदने वाली दंपती ने पुलिस को बताया है कि उसने पांच लाख रुपये में नवजात को खरीदा है। नवजात की मां की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात कही जा रही है। वहीं, नवजात को पैसे देकर खरीदने वाला परिवार संपन्न है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO
रेलवे तत्काल टिकट घोटाला: राउरकेला और चक्रधरपुर में दलालों का राज, यात्रियों की जेब पर सरेआम डाका
झारखंड में मिला 225 किलो का अमेरिकी बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े होने की आशंका
सीडब्ल्यूसी के समक्ष शिशु को किया प्रस्तुत
इधर, नवजात को रेस्क्यू करने के बाद डंडा थाना पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) गढ़वा के समक्ष शिशु को प्रस्तुत किया। वैसे, शिशु की बीमार मां को भी सदर अस्पताल लाया गया है। सीडब्ल्यूसी ने रेस्क्यू कर लाए गए शिशु एवं उसकी मां को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: Nashik: गरीबी का दर्दनाक सच:14 बच्चों की मां ने दो महीने के नवजात को बेचा, 6 और बच्चों पर भी खुलासा!
दोनों परिवारों से की जा रही पूछताछ
इस संबंध में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि डंडा थाना क्षेत्र के एक नवजात को पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा इलाके से रेस्क्यू कर लाया गया है। इस संबंध में संबंधित दोनों परिवारों से गहन पूछताछ चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि ऐसी किसी तरह के मामले की तत्काल सूचना दें, ताकि पुलिस उचित कार्रवाई कर सके।
A child was sold for rs 5 lakh in jharkhand but the police rescued him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे CRPF जवानों की TTE ने दी सीट, लोगों ने कहा- इंसानियत की मिसाल; वीडियो वायरल
Apr 02, 2026 | 01:35 PMराघव चड्डा पर AAP ने लिया एक्शन, राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, बोलने पर भी लगी रोक
Apr 02, 2026 | 01:30 PMलैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड हुए पुराने? अब सुरक्षा बलों की पहली पसंद बना ‘बेल्जियम मेलिनोइस’, जानें क्यों
Apr 02, 2026 | 01:25 PMCentral Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट
Apr 02, 2026 | 01:23 PMहनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
Apr 02, 2026 | 01:22 PMगोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
Apr 02, 2026 | 01:20 PMदिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो
Apr 02, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














