
रांची: झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज है। किसी भी दिन झारखंड चुनाव की तारीख घोषित होने वाली है इस बात को मद्देनजर रखते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार रूप से झारखंड की जनता के लिए कुछ नई-नई घोषणाएं कर रहे है। सीएम हेमंत सोरेन की इस घोषणाओं पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा कटाक्ष किया।
भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं और 5 साल में कुछ नहीं करने वाली गठबंधन सरकार अब चुनाव नजदीक आते ही खोखली घोषणाएं कर रही है।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसको कहा से मिला मौका
बीजेपी दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने कोई वादे पूरे नहीं हुए। 5 साल तक कोई नौकरी नहीं दी गई। पेपर लीक जैसी घटनाएं होती रहीं। लेकिन अब जब चुनाव आ गए हैं तो ताबड़तोड़ घोषणाएं की जा रही हैं।
चौहान ने कहा कि भर्तियां, सिपाहियों की भर्ती, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं देखा कि वे किस सीजन में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं होंगी। यह भर्ती युवाओं को रोजगार देने के लिए नहीं है। भर्ती का नाटक वोट के लिए किया जा रहा है। अव्यवस्था का आलम यह था कि पीने का पानी नहीं था, छाया नहीं थी, बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था नहीं थी और इसी वजह से 16 नौजवानों की जान चली गई।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे युवा साथी नौकरी नहीं पा सके और तड़प-तड़प कर इस दुनिया से चले गए। यह दुर्घटना नहीं, हत्या है। यह ऐसा अपराध है जिसे जनता माफ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गठबंधन के दावे काम नहीं आएंगे। लोग भयंकर भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं। आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रचार-प्रसार के बीच सीएम नायब सिंह सैनी की दहाड़, कांग्रेस पर साधा चौतरफा निशाना
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी उनके झूठे और खोखले वादों, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था, माताओं-बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदलती जनसांख्यिकी जैसे मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में लोगों के बीच जाएगी।






