-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- After The Elections Bjp Will Be Out Of Jharkhand Forever Cm Hemant Soren Targeted Bjp
‘चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी भाजपा’ सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना
- Written By: शुभम पाठक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए निशाना साधा है। इसके साथ ही झारखंड के सीएम ने बीजेपी पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया।

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड में इसी साल होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ी हुई है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए निशाना साधा है। इसके साथ ही झारखंड के सीएम ने बीजेपी पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया।
सीएम हेमंत सोरेन ने आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
ये भी पढ़ें:-बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, विनीत गोयल से पदक वापस लेने का किया अनुरोध
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
सीएम सोरेन ने बीजेपी पर लगाया आरोप
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि लोग भाजपा नकार भी दें तो भी वे विधायकों, सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं और सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें जेल में डाल देते हैं।
सोरेन ने कहा जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही हमारा विपक्ष (भाजपा) भी सत्ता के बिना ऐसा ही महसूस करता है… वे पिछले दो सालों से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। लेकिन, हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब झारखंड में भाजपा के स्थानीय नेता विफल हो गए, तो अब वह छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को आयात कर रही है।
हेमंत सोरेन का चुनावी दहाड़
सोरेन ने भाजपा पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा वे नहीं चाहते कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। लेकिन, हमने तय किया है कि इस बार हम झारखंड से अपने विपक्ष को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे। राज्य में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत पर सोरेन ने कहा कि “दोषपूर्ण” कोविड टीके मौत का एक कारण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-नशे में धुत शिक्षक ने लड़की के काटे बाल, अपराधिक मामला हुआ दर्ज; देखें वीडियो
इसेक साथ ही उन्होंने कहा झारखंड में लोगों को दिए गए कोविड टीके दोषपूर्ण थे। इसका असर मरने वाले युवाओं में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। सोरेन ने कहा, युवाओं की मौत के पीछे साजिश का संदेह है। मैंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले भाजपा की झारखंड इकाई ने दावा किया था कि झामुमो नीत सरकार के कुप्रबंधन के कारण अभ्यर्थियों की मौत हुई।
After the elections bjp will be out of jharkhand forever cm hemant soren targeted bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ कुंभ और औद्योगिक यातायात को मिलेगी राहत, सिन्नर में 300 करोड़ की सड़क परियोजना प्रस्तावित
Jun 28, 2026 | 01:35 PMनागपुर में अनोखा चोर! ठेकेदार के घर में सेंध, फिर फोन कर बोला- 40 लाख दो वरना पत्नी-बच्चों को मार डालूंगा
Jun 28, 2026 | 01:31 PMउज्जैन में साधु की मौत निकली हत्या, समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
Jun 28, 2026 | 01:30 PMउज्जैन-बदनावर हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन के दौरान लगी भीषण आग
Jun 28, 2026 | 01:29 PMकानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA
Jun 28, 2026 | 01:29 PMइनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 01:21 PMनासिक जिला सहकारी बैंक को बड़ी राहत, आरबीआई के मानक पूरे करने के लिए सरकार देगी ₹672 करोड़ का वित्तीय पैकेज
Jun 28, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














