भारतीय सेना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Terrorists’ conspiracy failed in juammu & kashmir: जम्मू कश्मीर के उरी में एक बार फिर भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सेना और आतंकियों के बीच बीते बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पूरी घटना में एक जवान शहीद हो गया, दो आंतकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया। आर्मी ने पहले पूरे इलाके को घेरा फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी भी यह सर्च ऑपरेशन जारी है। 13 दिनों में सेना और आंतकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है।
यह संभावना जताई जा रही थी कि, 15 अगस्त से पहले पाकिस्तान, आतंकी साजिश कर सकता है। ऐसे में भारतीय सेना ने योजनानुसार पड़ोसी मुल्क की बुरी नीयत को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। उरी क्षेत्र में भारतीय सेना ने आंतकवादियों को घेर लिया। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए,आंतकवादियों को ढेर कर गिराया। पहले भी भारतीय सेना ने 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल इलाके में आंतकियों की खोज में सर्च ऑपरेशन के साथ फायर खोल दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आंतकवादियों को मार गिराने का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय सेना ऑपरेशन अखल और ऑपरेशन महादेव चला रही है। ऑपरेशन महादेव चलाकर 3 आतंकियों को मारा गया। पाकिस्तान में इन आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। पाकिस्तान से ट्रेंड किए गए ये आंतकी पूरी देश की सुरक्षा के लिए खतरे का घेर हैं। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव के अंतर्गत कई आंतकी भारतीय सेना द्वारा ढेर किए गए।
बीते 10 अगस्त को हुए भारतीय सेना और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना की पूरी जानकारी सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई। सेना ने बताया कि, सर्च अभियान के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने 10 अगस्त की सुबह किश्तवाड़ के दुल इलाके में आंतकवादियों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली…न्यू अशोक नगर में लॉरेंस गैंग का एनकाउंटर, दबोचे गए 2 बदमाश
भारत लगातार आंतकवादियों के खिलाफ कई ऑपरेशन्स चला चुका है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर अबतक 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन सर्च के दौरान 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। बावजूद इसके आतंकी देश के अंदर बार-बार घुसपैठ करने की कोशिश में लगे हुए हैं। भारतीय सेना भी लगातार पड़ोसी मुल्क के नापाक इरादों को तोड़ने में लगी है।