- Hindi News »
- World »
- Irani Force 13 Islamic Militants Killed After Killing 5 Policemen
ईरान ने ले लिया बदला… 5 पुलिसकर्मियों को मारने वाले 13 इस्लामिक कट्टरपंथियों को उतरा मौत के घाट
Iran News: ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर 13 चरमपंथियों को मार गिराया; झड़पें जैश अल-अदल संगठन से जुड़ी बताई गई हैं। कई संदिग्ध गिरफ्तार भी किए गए।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Irans Action Against Islamic Extremists Group: ईरान की सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में इस्लामिक चरमपंथियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ईरानी सेना ने तीन अलग-अलग अभियानों के दौरान 13 चरमपंथियों को मार गिराया। सरकारी टेलीविजन के अनुसार, मारे गए आतंकियों में से 8 वही थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते गश्त कर रहे 5 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या की थी।
ईरान ने हालिया हमले के लिए “जैश अल-अदल” नाम के चरमपंथी संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। यह संगठन बलूच अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अधिक अधिकारों की मांग करता है, लेकिन ईरान सरकार इसे एक आतंकवादी समूह मानती है। सरकारी बयान के अनुसार, यह संगठन बाहरी समर्थन के जरिए देश में हिंसा और अस्थिरता फैलाने की कोशिश करता है।
बलूचिस्तान प्रांत में हुई झड़पे
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, ये झड़पें सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के तीन शहरों में हुईं। इन ऑपरेशनों में कई और संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई गई। इस अभियान में ईरान की खास सुरक्षा बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ और पुलिस दोनों शामिल थे। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को देश की सबसे ताकतवर सुरक्षा टीम माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
⚡️BREAKING Iranian Sunni Basij forces eliminated 13 terrorists hiding in a civilian house pic.twitter.com/bnoCvwbMQc — Iran Observer (@IranObserver0) August 27, 2025
सिस्तान-बलूचिस्तान, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से जुड़ा है, लंबे समय से हिंसा और अस्थिरता का शिकार है। यहाँ जातीय तनाव, ड्रग तस्करी, अलगाववादी आंदोलन और आतंकी गतिविधियाँ आम हैं। यह इलाका ईरान के सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता है, जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। इसी वजह से कई चरमपंथी संगठन यहाँ अपनी जड़ें जमा चुके हैं।
सालों से आशांत रहा इलाका
ईरानी सरकार इस क्षेत्र में लगातार सख्त सुरक्षा अभियान चला रही है ताकि आतंक और तस्करी पर काबू पाया जा सके। बुधवार की कार्रवाई को सरकार ने एक बड़ी कामयाबी बताया, लेकिन जानकारों का मानना है कि जब तक यहाँ की गरीबी और भेदभाव खत्म नहीं होंगे, तब तक चरमपंथ पूरी तरह से नहीं रुकेगा।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की जेल से 2700 कैदी फरार, आतंकवादी-खूंखार अपराधी शामिल, सरकार की हालत खराब
पाकिस्तान से जुड़ा यह इलाका लंबे वक्त से आशांत रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह इस इलाके का भौगौलिक बनावट है। सुदूर पहाड़ी इलाका होने के कारण ईरान और पाकिस्तान से आए अपराधियों के लिए यह छुपने के मुफीद माना जाता है। जिसके चलते यह कई आतंकी संगठनों का गढ़ माना जाता है।
Irani force 13 islamic militants killed after killing 5 policemen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














