वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, 30 श्रद्धालुओं की मौत, IMD ने फिर जारी किया रेड अलर्ट

Jammu Kashmir के रियासी जिले में वैष्णो देवी की ओर जाने वाले यात्रा मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण अधक्वारी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
jammu and kashmir
भारी बारिश के बीच उफनती तवी नदी, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Vaishno Devi: वैष्णो देवी की जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हुआ। भूस्खलन में 30 श्रद्धालुओं की मौत के साथ साथ दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा इंदरप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ जो कि यात्रा के बीच पड़ने वाला एक प्रमुख स्थान है।

हादसा दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास हुआ जब बारिश लगातार तेज हो रही थी। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परामवीर सिंह ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रा को रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा गया।

लोगों की मदद में जुटी है सेना

सेना और प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जवानों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष मशीनों और उपकरणों की मदद ली जा रही है। घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

30 लोगों की हो चुकी है मौत

इस हादसे के साथ ही जम्मू संभाग में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। डोडा जिले में भी बादल फटने की घटना सामने आई, जिसमें चार लोगों की मौत हुई। वहीं, कटरा में नौ श्रद्धालुओं की जान गई। कुल मिलाकर इन घटनाओं में अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है और 22 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, किश्तवार, डोडा, कठुआ, रामबन, उधमपुर, रियासी, राजौरी, जम्मू और सांबा जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा से आगे बढ़ रहे थे। प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है और स्थिति सामान्य होने तक लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com