-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Bjp Leader Ravindra Raina Spoke On The Question Of Talks With Pakistan Took Farooq Abdullah To Task
पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर बोले बीजेपी नेता रविंद्र रैना, फारूक अब्दुल्ला को लिया आड़े हाथ
- Written By: शुभम पाठक
पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार को उससे पूछा कि क्या पड़ोसी देश के साथ बातचीत शुरू करने से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद समाप्त हो जाएगा।

बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने नेकां से पूछे सवाल (सोर्स:-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लग चुकी है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में अपनी दावेदारी प्रबल करने के लिए बीजेपी अपनी तैयारी में और तेजी लाती हुई दिख रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉफ्रेंस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कुछ तीखे सवाल पूछे है।
पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार को उससे पूछा कि क्या पड़ोसी देश के साथ बातचीत शुरू करने से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद और रक्तपात समाप्त हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरण में होने वाले है जो कि 18 सितंबर, 25 सितंबर को होंगे और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
ये भी पढ़ें:-जातिगत जनगणना पर राजद का रौद्र रूप, पटना में विरोध पदर्शन के बाद तेजस्वी के बयान से गरमाई राजनीति
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
BJP को मिली पहली सफलता, इस विधानसभा सीट पर मिली जीत, चुनाव आयोग ने जारी किया परिणाम
जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: NC का जलवा, तीन सीटों पर जीत; BJP ने भी जीती एक सीट
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव पर उमर कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे PM मोदी से मुलाकात
बीजेपी नेता रविंद्र रैना का तंज
बीजेपी दिग्गज नेता रविंद्र रैना ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध और इस्तीफों को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।
रैना ने कहा दुर्भाग्यवश, नेकां के नेता लोगों के कल्याण, पाकिस्तानी बंदूक के बारे में बात नहीं करते हैं जो हमारी भूमि पर मौत और विनाश लेकर आई। पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करके वे सही काम नहीं कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने बातचीत एक सवाल
रविंद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करना केवल केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है। नेकां नेताओं को पता होना चाहिए कि हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए बस में सवार होकर पाकिस्तान गए थे, लेकिन पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध शुरू करके भारत की पीठ में छुरा घोंपा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अफगानिस्तान से वापसी में लाहौर गए, लेकिन आतंकवादी हमले और निर्दोष लोगों की हत्याएं जारी रहीं।”
इसके साथ ही टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है और एक टीम की तरह मिलकर काम करती है। उन्होंने कहा जब जम्मू-कश्मीर में (पार्टी के) 15 लाख पंजीकृत सदस्य हों, तो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी आकांक्षाएं होती हैं, लेकिन प्रत्येक सीट के लिए केवल एक नाम तय किया जाता है।
ये भी पढ़ें:-नहीं थम रहा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर विवाद, सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया औरंगजेब
वीडियो वैन पर बोले रैना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति, समृद्धि और विकास की बहाली करके जम्मू-कश्मीर की तकदीर बदल दी है। वीडियो वैन’ की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र होकर गुजरेगी। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विशेष रूप से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने को रेखांकित किया जाएगा।
Bjp leader ravindra raina spoke on the question of talks with pakistan took farooq abdullah to task
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMWelcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














