Omar Abdullah Swearing-in Ceremony Live : जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला अफसर थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राज्य के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उमर अब्दुल्ला कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ लेने की संभावना है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के संस्थापक शेख मुहम्मद अब्दुल्ला के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पठानी सूट और कोट पहने 54 वर्षीय अब्दुल्ला ने पार्टी संस्थापक के स्मारक पर फूल चढ़ाए।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस ने 42 सीटों पर चुनाव जीता है, जबकि उसकी सहयोगी रही कांग्रेस पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह से गठबंधन को कल 48 सीटों पर कामयाबी मिली है और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार चुनी हुई सरकार बन रही है।
उमर अब्दुल्ला दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अब्दुल्ला कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ लेने की संभावना है। ऐसी जानकारी आ रही है कि अभी कैबिनेट के 9 मंत्री शपथ ले सकते हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।