-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rjds Furious Form On Caste Census Politics Heated Up Due To Tejashwis Statement After Protest In Patna
जातिगत जनगणना पर राजद का रौद्र रूप, पटना में विरोध पदर्शन के बाद तेजस्वी के बयान से गरमाई राजनीति
- Written By: शुभम पाठक
बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे बिहार भर में जातिगत जनगणना और आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव (सोर्स:-सोशल मीडिया)
पटना: देश में जातिजग जनगणना को लेकर एक अलग भूचाल आया हुआ है। आज इसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिला। बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें पार्टी नेता तेजस्वी यादव समेत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
आज बिहार में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार का घेराव करते हुए आरक्षण बढ़ाने की मांग की। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपने भाषण में कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान बोले तेजस्वी
आज बिहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार का घेराव करते हुए कहा कि जब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे, तब उन्होंने पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65 फीसदी कर दी थी। उन्होंने इसे तमिलनाडु की तर्ज पर सुरक्षित करने के लिए संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
खंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
NPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
ये भी पढ़ें:-नहीं थम रहा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर विवाद, सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया औरंगजेब
केंद्र सरकार पर बोला हमला
विरोध प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी ने भी संसद में इस मुद्दे को उठाया लेकिन केंद्र सरकार ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने केंद्र की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती।
इसके साथ ही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते कि गरीब और मजदूर बराबरी पर आएं, वे चाहते हैं कि भिखारी हमेशा भिखारी ही रहें। बड़े-बड़े समाजवादी समय-समय पर जाति जनगणना और आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे हकीकत बनाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखती।
कैसा रहा बिहार में धरना प्रदर्शन
आज बिहार में केंद्र सरकार के खिलाफ जातिगत जनगणना और आरक्षण मामले में राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने आरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता पहुंचे।
ये भी पढ़ें:-BJP ने ममता सरकार को लिया आड़े हाथ, 1 दिन में कोलकाता में आए दरिंदगी के 4 नए मामले
इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में पार्टी कार्यालयों पर धरना दिया और आरक्षण के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार को घेरा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपने भाषण में कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है।
Rjds furious form on caste census politics heated up due to tejashwis statement after protest in patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










