- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Amarnath Yatra 2025 More Than 6900 Pilgrims Left For Darshan
अमरनाथ यात्रा: बारिश के बीच जम्मू आधार शिविर से 6,900 से अधिक श्रद्धालु रवाना
अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि, भारी बारिश के बावजूद 6,900 से अधिक भक्तों का जत्था जम्मू से रवाना।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अमरनाथ यात्रा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए भारी बारिश के बीच शनिवार तड़के 6,900 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब 30,000 श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं के चौथे जत्थे में कुल 6,979 श्रद्धालु शामिल हैं जिनमें 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु-साध्वियां और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु सुबह साढ़े तीन बजे से चार बजकर पांच मिनट के बीच दो काफिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 4,226 श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से नुनवान आधार शिविर के लिए 161 वाहनों में रवाना हुए, जबकि 2,753 श्रद्धालु 151 वाहनों में छोटे लेकिन दुर्गम 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से रवाना हुए।
कुल 24,528 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना
जम्मू आधार शिविर से बुधवार से अब तक कुल 24,528 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यात्रा की औपचारिक शुरुआत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहीं से की थी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बीच अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारु रूप से जारी है। भगवती नगर आधार शिविर को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
साढ़े तीन लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण
अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। शहर में 34 आवासीय केंद्र बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। मौके पर ही पंजीकरण के लिए 12 काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।
इस दिन से शुरू है अमरनाथ यात्रा, जानिए 38 दिन तक चलने वाली इस यात्रा की खास बाते
मरनाथ यात्रा से पहले पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने धार्मिक संगठनों के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न तीर्थयात्रियों के आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “हमने पुंछ शहर और आसपास के इलाकों में आवास केंद्रों की समीक्षा की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों को श्री बुड्ढा अमरनाथ की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Amarnath yatra 2025 more than 6900 pilgrims left for darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM












