- Hindi News »
- India »
- What Was Bengal Ceo Response To Mamata Statement That She Would Not Resign
‘आमी इस्तीफा ना देबो’, ममता के इस्तीफा न देने पर क्या होगा? बंगाल सीईओ ने क्या जवाब दिया
Bengal Politics: बंगाल चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी तमतमाई हुईं हैं। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने सीएम कुर्सी न छोड़ने की बात कही। जानिए फिर बंगाल सीईओ ने क्या कहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Latest Controversy: 4 मई को बंगाल चुनाव के परिणाम आए। भाजपा ने टीएमसी को हराकर शानदार जीत हासिल की। अब ममता बनर्जी ने कहा है कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। ममता ने कहा कि वो हारी नहीं हैं, इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।
ममता ने चुनाव परिणामों पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम भाजपा के साथ मिलीभगत से चुनाव आयोग द्वारा रची गई साजिश है। अब अगर ममता बनर्जी ने सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ी लो क्या होगा। मामले पर निर्वाचन आयोग ने भी प्रतिक्रिया दी है। पहले समझिए ममता बनर्जी ने क्या कहा।
ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
टीएमसी ने भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि “तृणमूल कांग्रेस ने न केवल भाजपा के खिलाफ बल्कि चुनाव आयोग के खिलाफ भी चुनाव लड़ा है। आयोग ने भाजपा के लिए काम किया है। मै चुनाव हारी नहीं हूं, इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं हारी नहीं हूं, इसलिए लोकभवन जाकर इस्तीफा देने का भी सवाल ही नहीं उठता।”
सम्बंधित ख़बरें
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं… बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त; माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
क्या बोला चुनाव आयोग?
बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह कई बार सांसद और विधायक रह चुकी हैं और उन्हें संविधान के नियमों की पूरी जानकारी है। वह यह भी जानती है कि कानून सभी के लिए बराबर है। आयोग ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इनको निराधार और निष्पक्ष बताया। चुनाव अधिकारी ने इस चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने का दावा किया। ये सभी निर्धारित नियमों और कानूनों के हिसाब से पूरी हुई। आयोग के अधिकारियों ने निगरानी में किसी भी प्रकार की चूक के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी कवरेज चलता रहा।
यह भी पढ़ें: BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
आयोग के अधिकारी की मानें तो उम्मीदवार के रिक्वेस्ट पर थोड़ी देर के लिए वोटिंग रोकी गई थी। इसे बाद में दोबारा शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी कहा कि सीसीटीवी कभी भी बंद नहीं किया गया। उम्मीदवार और सीएम के साथ किसी भी प्रकार की धक्का-मुक्की को पूरी तरह निराधार और कोरी कल्पना बताया। अब देखना यह है कि बंगाल में कुर्सी की यह खींचतान कब तक चलती है।
What was bengal ceo response to mamata statement that she would not resign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘आमी इस्तीफा ना देबो’, ममता के इस्तीफा न देने पर क्या होगा? बंगाल सीईओ ने क्या जवाब दिया
May 06, 2026 | 11:59 AMGSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
May 06, 2026 | 11:56 AM25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
May 06, 2026 | 11:51 AM‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
May 06, 2026 | 11:47 AMनागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 | 11:44 AMVasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
May 06, 2026 | 11:34 AMप्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
May 06, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














