- Hindi News »
- Elections »
- West Bengal Post Poll Violence Tmc Office Demolished Bulldozer Action Cec Took Action
बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
TMC vs BJP Clash: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर चलने से भारी तनाव फैल गया है, जिसके बाद टीएमसी और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

बंगाल में हुई हिंसा, फोटो- सोशल मीडिया
TMC Office Demolished in West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही शांति की उम्मीद फिलहाल धुंधली पड़ती दिख रही है। कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार की रात अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर और कुछ दुकानों को निशाना बनाते हुए उन पर बुलडोजर चला दिया।
कोलकाता का न्यू मार्केट इलाका अपनी चहल-पहल और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, लेकिन मंगलवार की रात यहां का मंजर बिल्कुल अलग और डरावना था। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों के एक समूह ने न्यू मार्केट यूनियन के टीएमसी दफ्तर को निशाना बनाया और पूरी इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया।
व्यापारियों में मची भगदड़
घटना के वक्त इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ऐतिहासिक हॉग मार्केट के आसपास काम करने वाले व्यापारियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की चिंता में स्थानीय दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
टीएमसी ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
इस बुलडोजर एक्शन के बाद टीएमसी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसे ‘खुली गुंडागर्दी और अराजकता’ करार दिया है। टीएमसी का आरोप है कि भाजपा समर्थकों की भीड़ ने सोची-समझी साजिश के तहत स्थानीय दुकानों और उनके पार्टी कार्यालय को तहस-नहस किया है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए दावा किया कि इस पूरी घटना के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों को ‘पीछे हटने’ के निर्देश दिए गए थे ताकि हिंसा को होने दिया जाए।
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। TMC ऑफिस और एक मीट की दुकान पर कार्रवाई की खबर ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—आख़िर आदेश किसने दिया?
जब राज्य में अभी नया मुख्यमंत्री बना भी नहीं pic.twitter.com/OFwz5tFUbx — Farman Saifi (@FarmanSaifi1077) May 6, 2026
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बंगाल की संस्कृति पर हमला बताया है और कहा है कि राज्य में आतंक का माहौल बनाया जा रहा है।
वहां रह रहे लोगों का दावा अलग
एक तरफ जहां टीएमसी इसे राजनीतिक हमला बता रही है, वहीं स्थानीय लोगों का नजरिया कुछ और ही है। इलाके के कुछ लोगों का दावा है कि जिस बिल्डिंग को गिराया गया है, वह अवैध रूप से बनाई गई थी और पहले यह जमीन एक दुकानदार से जबरन छीनी गई थी।
हालांकि, इस राजनीतिक खींचतान के बीच जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। चुनाव के बाद हुई हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में अब तक भाजपा और टीएमसी के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो चुकी है। न्यू टाउन इलाके में जहां एक भाजपा कार्यकर्ता की जान गई, वहीं बीरभूम में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।
सीईसी ने आला आधिकारियों को दिए ये आदेश
सीईसी ने राज्य के बड़े अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख महानिदेशकों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही सभी जिलों के डीएम, एसपी और पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया है ताकि हालात काबू में रहें। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वाले तुरंत गिरफ्तार होंगे।
हाल में में हुई थी मधु मंडल की हत्या
बता दें कि मंगलवार को कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस कार्यकर्ता का नाम मधु मंडल बताया जा रहा है। आरोप है कि इस घटना में टीएमसी समर्थकों का हाथ है। इस हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
राजनीतिक बयानबाजी भी इस दौरान काफी तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह चुनाव नहीं हारी हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी और लूट का आरोप भी लगाया है। दूसरी तरफ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें संविधान विरोधी बताया और कहा कि उन्हें जनता का सम्मान करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
West bengal post poll violence tmc office demolished bulldozer action cec took action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
May 08, 2026 | 03:27 PMडर, ड्रग्स और दाऊद, क्यों दूसरी जेल जाना चाहता है अंतरराष्ट्रीय तस्कर? सलीम डोला के वकील का बड़ा दावा
May 08, 2026 | 03:24 PMGadchiroli में आंधी-तूफान का कहर, आम फसलों को भारी नुकसान, कई जगह पेड़ हुए धराशायी
May 08, 2026 | 03:17 PMइंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO
May 08, 2026 | 03:12 PMकलेक्टर चैंबर में ‘जासूसी’ का बड़ा खुलासा, दमोह कलेक्टर ने खुद किया स्टिंग ऑपरेशन; सस्पेंड हुआ कर्मचारी
May 08, 2026 | 03:04 PMग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, लॉ छात्रा को किया बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट
May 08, 2026 | 02:59 PM2026 में इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब से और किसने की थी शुरुआत, क्या है इसका महत्व
May 08, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM












