ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?

Akhilesh Yadav and Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे।
akhilesh yadav to repay mamata banerjee debt meeting in kolkata today
ममता बनर्जी और अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav Will Meet Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव आज देर रात कोलकाता पहुंचेंगे और तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह उनका पहला दौरा होगा।

ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। ममता बनर्जी ने बताया कि अखिलेश यादव ने उनसे आज मिलने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अखिलेश यावद को कल आने को कहा। उन्होंने कहा कि एक-एक करके सभी आएंगे। इस दौरान ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की मजबूती की ओर इशारा किया। तो वहीं अखिलेश यादव भी पूरे समर्थन में नजर आए। भले ही वे मैदान में नहीं उतरे लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लगातार ममता बनर्जी के समर्थन में पोस्ट किए और तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया।

ममता बनर्जी ने लगाए थे आरोप

आपको बताते चलें, कि ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। बंगाल में काउंटिंग के दौरान ममता बनर्जी ने उनके वोट लूटे जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा उनसे मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। इस पर अखिलेश यादव ने भी उनका समर्थन किया था। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, क्या अब सत्ता की राजनीति इसे पाताल लोक से भी नीचे गिरा देगी? यह देश के राजनीतिक इतिहास के सबसे काले 'काले दिनों' में से एक है। आज पूरा देश आक्रोशित है, और लोकतंत्र व्यथित है।

अखिलेश ने किया समर्थन

अखिलेश यादव ने इसे उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़ते हुए लिखा था, चुनावी प्रक्रिया के नाम पर, आज बंगाल में वोटों की गिनती के दौरान केंद्रीय बलों का जिस तरह से दुरुपयोग हुआ है, वह ठीक वैसी ही धांधली है जैसी 2022 के UP विधानसभा चुनावों के दौरान अधिकांश जगहों पर की गई थी, जिसके प्रत्यक्ष गवाह कन्नौज विधानसभा क्षेत्र रहे थे। इसके बाद, 2024 के लोकसभा चुनावों में फर्रुखाबाद में भी इसी अत्यंत निंदनीय मॉडल को दोहराया गया। हर कोई जानता है कि क्या हुआ है और सच्चाई क्या है, और किस तरह जनमत की सरेआम लूट की गई है।

अखिलेश और ममता बनर्जी के मजबूत रिश्ते

माना जाता है कि अखिलेश यादव को स्टालिन और ममता बनर्जी से काफी सपोर्ट मिल चुका है। 7 फरवरी 2022 को अखिलेश यादव की मदद के लिए ममता बनर्जी कोलकाता से लखनऊ आई थी और उनकी पार्टी के लिए जनसभा भी की थी। अखिलेश ने भी ममता बनर्जी के कहने पर यूपी की एक लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी थी। अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन में मजबूती देने में अखिलेश उनका साथ निभा सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com