- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Operation Tiger Maharashtra Politics Shirsat Shinde Update
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
Operation Tiger Maharashtra Politics: मंत्री संजय शिरसाट के ‘ऑपरेशन टाइगर’ बयान और एकनाथ शिंदे की विपक्षी सांसद के परिवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

संजय शिरसाट (फोटो क्रेडिट-X)
Operation Tiger Maharashtra: शिंदे सेना के मंत्री संजय शिरसाट ने फिर नया शिगूफा छोड़कर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर होकर रहेगा और इसके लिए सही समय का इंतजार है।
इधर डीसीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय दीना पाटिल के परिवार से मुलाकात करके इस तर्क-वितर्क को नई हवा दे दी है। राज्य की सियासत में ऑपरेशन लोटस की तरह ‘ऑपरेशन टाइगर’ का भी मुद्दा छाया हुआ है।
मंत्री संजय शिरसाट ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डीसीएम शिंदे को सही समय और हालात का पूरा अंदाजा है। जिस दिन जरूरत होगी, यह ऑपरेशन कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट के कई विधायक और सांसद हमारे संपर्क में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
सही समय पर बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा। ठाकरे गुट में अब पहले जैसी ताकत नहीं रही। दिवाली से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर शिरसाट ने कहा कि ऐसे फैसले मुंहजबानी नहीं लिए जाते, बल्कि सही समय पर लिए जाते हैं।
सातारा जिला परिषद चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में विधायक महेश शिंदे पर कार्रवाई होने की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि महेश शिंदे नाराज हैं और उन्होंने दो दिन पहले मुझसे बात की थी। उन्हें डीसीएम शिंदे से मिलकर अपनी बात रखने की सलाह दी गई है।
हालांकि सवाल यह है कि क्या उन्हें एकनाथ शिंदे से समय मिलेगा, डीसीएम शिंदे ने मंगलवार को मुलुंड के फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचकर ठाकरे गुट के उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल की पत्नी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। पाटिल की पत्नी पल्लवी हाल ही में एक एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं और उनका इलाज चल रहा है।
उद्धव ठाकरे की सेना में शुरू हुई हलचल
इससे पहले राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ी थी कि ठाकरे सेना के 8 सांसद शिंदे सेना के संपर्क में हैं। उन्होंने डीसीएम शिंदे से ठाणे में मुलाकात की थी। हालांकि शिंदे ने इसे खारिज कर दिया था। ठाकरे गुट के परभणी के सांसद संजय जाधव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पिछले महीने 25 तारीख को शिवसेना भवन में हुई बैठक में जाधव और उनके कुछ समर्थक शामिल नहीं हुए थे। उद्धव ठाकरे ने परभणी के जिला प्रमुख गंगाप्रसाद आनेराव को पद से हटा कर उनकी जगह विष्णु मुरकुटे को नियुक्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- Vasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
कई तर्क-वितर्क निकाले जा रहे हैं
शिंदे ने राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर उनकी तबीयत के बारे में पूछा और परिवार के लोगों का ढांढस बढ़ाया। पहले भी शिंदे के विपक्षी पार्टी के नेताओं के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के कई उदाहरण है। वे ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत से भी अस्पताल में मिलने गए थे। शिंदे की मुलाकात को भले ही इंसानियत के नजरिए से देखा जा रहा है, लेकिन ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच कई तर्क-वितर्क निकाले जा रहे हैं।
Operation tiger maharashtra politics shirsat shinde update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












