- Hindi News »
- Elections »
- Every 6th Bjp Mp Won Through Vote Theft Rahul Gandhi Allegations Elections
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
Rahul Gandhi on Bengal Elections: भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में प्रचंड जीत के बाद राहुल गांधी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने वोट चोरी से सीटों की चोरी का आरोप लगाया।
- Written By: प्रिया जैस

राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
Rahul Gandhi Vote Theft Allegations: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सामने आई है। भाजपा की जीत पर विपक्ष ने बड़े सवाल उठाए है और सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिससे बवाल खड़ा हो गया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि कभी वोटों की चोरी करके सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकारें। भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने आगे लिखा, लोकसभा में BJP के 240 सांसदों में से, लगभग हर छठा सांसद वोटों की चोरी करके जीता है।
हरियाणा में घुसपैठिया सरकार – राहुल
राहुल गांधी ने हरियाणा की सरकार को घुसपैठिया बताते हुए लिखा, उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है – क्या हमें उन्हें BJP की ही भाषा में ‘घुसपैठिया’ कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी की पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है। जो लोग संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं, जो वोटर लिस्ट और चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़ करते हैं – वे खुद ही ‘रिमोट कंट्रोल्ड’ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है। जो संस्थाएँ अपनी जेब में… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2026
राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए लिखा, कि भाजपा का असली डर सच है। क्योंकि अगर निष्पक्ष चुनाव होते, तो आज वे 140 सीटें भी नहीं जीत पाते। इस पोस्ट के बाद सियासी हंगामा छिड़ना तय है।
यह भी पढ़ें – ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
15,000 से अधिक वोटों से दी मात
पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। तो वहीं, तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटें हासिल कर सकीं और कांग्रेस 2 सीटों पर समिट गई। बंगाल में भबानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी भाजपा के सुभेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ रही थी। यहां भबानीपुर में सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
हालांकि, बंगाल में इस चुनावी हार को ममता बनर्जी ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं और मेरे वोटों की चोरी की गई है। इसी परिपेक्ष में आज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे।
Every 6th bjp mp won through vote theft rahul gandhi allegations elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













