-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tirupati Laddu Controversy Will Bring More Bitterness In Andhra Pradesh Politics
आंध्र की राजनीति में और कड़वाहट लाएगा ‘चर्बी वाला लड्डू’, जगन को होगा नुकसान तो किसे मिलेगा फायदा?
- Written By: अभिषेक सिंह
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर समूचे देश में हो रही सियासत इस बात की तस्दीक है कि यह मुद्दा सिर्फ धर्म और आस्था तक नहीं सीमित रहेगा। प्रसाद बनाने के लिए कथित तौर पर प्रयोग किया गया मिलावटी घी स्वास्थ्य और सनातन आस्था को भले ही नुकसान पहुंचाए लेकिन यह सियासतदानों को बड़ा राजनैतिक फायदा पहुंचाने वाला है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर समूचे देश में हो रही सियासत इस बात की तस्दीक है कि यह मुद्दा सिर्फ धर्म और आस्था तक नहीं सीमित रहेगा। प्रसाद बनाने के लिए कथित तौर पर प्रयोग किया गया मिलावटी घी स्वास्थ्य और सनातन आस्था को भले ही नुकसान पहुंचाए लेकिन यह सियासतदानों को बड़ा राजनैतिक फायदा पहुंचाने वाला है।
तिरुपति लड्डू विवाद 90 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले आंध्र प्रदेश की राजनीति पर भी गहरा असर डालने वाला हो सकता है। क्योंकि तिरुपति बालाजी में प्रचंड आस्था के चलते लड्डू विवाद से निकली चिंगारी राज्य में सनातन का शोला बनकर वाईएसआरसीपी को तबाह कर सकती है तो दूसरी तरफ सनातन आस्था को मुद्दा बनाकर सियासत करने वालों तपाकर कुंदन भी बना सकती है।
यह भी पढ़ें:- तिरुपति लड्डू विवाद के बाद शंका के घेरे में काशी विश्वनाथ का प्रसाद, शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा ये काम
सम्बंधित ख़बरें
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
कभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
जगन को होगा नुकसान!
पूरी जांच रिपोर्ट के बाद यदि यह साबित हो गया कि घी में आपत्तिजनक मिलावट थी तो वाईएसआरसीपी-सुप्रीमो और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की राजनीति डांवाडोल हो सकती है। अभी आंध्र प्रदेश या दक्षिण भारत के किसी राज्य में भले ही कोई चुनाव नहीं है, लेकिन यह ऐसा मुद्दा है जिसका असर लंबा होने वाला है।
चंद्रबाबू नायडू ने उठाया था मुद्दा मुद्दा
आंध्र प्रदेश सरकार के मुखिया चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी ने सबसे पहले एक रिपोर्ट साझा करते हुए 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू के बारे में एक लैब की रिपोर्ट पेश करके आरोप लगा था कि मंदिर के प्रसाद वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी व फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
प्रकाश राज बनाम पवन कल्याण
जगन मोहन के शासनकाल में तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के 11 दिनों के उपवास जाने का मतलब यह है कि वह भी अपनी पार्टी जनसेना को इस मुद्दे का लाभ दिलाना चाह रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Tirupati Laddu Controversy: कौन बनेगा ‘लड्डू कांड का मंगल पांडेय’, कितने जागरुक होंगे धर्म के पहरेदार..!
हालांकि उनके इस दांव पर फिल्मों के विलेन अभिनेता प्रकाश राज ने खलनायकों वाला रिएक्शन देते हुए कहा कि यह उस राज्य में हुआ है जहां के आप डिप्टी सीएम हैं। जांच कीजिए दोषियों को ढूंढिए और कार्रवाई करिए। मुद्दे को सेंसेशनल न बनाइए। प्रकाश राज भी भविष्य में सियासत में आ सकते हैं।
क्यों निस्तेज दिख रही बीजेपी
सुब्रमण्यम स्वामी की सुप्रीम कोर्ट वाली पीआईएल छोड़ दी जाए तो हिंदूवादी राजनीति के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल इस मुद्दे पर उतना अक्रामक नहीं दिखाई दे रही है। जिसके पीछे पीएम मोदी के विदेश में होने को वजह माना जा रहा है और चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी के अमेरिका से वापस आने के बाद रणनीति बनाकर इस मुद्दे पर बीजेपी अपना पक्ष रखेगी।
Tirupati laddu controversy will bring more bitterness in andhra pradesh politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













