- Hindi News »
- India »
- Amit Shahs Bihar Visit Said Intruders Will Be Thrown Out Big Claim On Bengal Elections Too
Amit Shah Bihar Visit: बिहार से अमित शाह का घुसपैठियों पर प्रहार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
Amit Shah In Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं, कल यानी बुधवार को शाह किशनगंज पहुंचे जहां पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शाह का यह दौरा कई मायनों में खास है।
- Written By: सजल रघुवंशी

Amit Shah In Araria (Social Media)
Amit Shah Seemanchal Visit: भाजपा के वरिष्ट नेता और केंद्रीय गृह मंत्री का सीमांचल दौरा जारी है, अमित शाह के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। गुरूवार सुबह शाह ने किशनगंज के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसके बाद वह अररिया के लिए रवाना हो गए। पूजा के दौरान मंदिर के बाहर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
घुसपैठ का मुद्दा चुनावी वादा नहीं- अमित शाह
अररिया में जनसंबोधन के दौरान अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए कहा की “मैंने बिहार चुनाव के वक्त घुसपैठ को खत्म करने का वादा किया था, इसका मतलब सिर्फ मतदाता सूची से नाम हटाना नहीं बल्कि इन घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना है” साथ ही उन्होंने यह भी कहा की घुसपैठ का मुद्दा सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है।
बिहार चुनाव में प्रदेश और देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना केवल चुनावी वादा नहीं था। बिहार के सीमांचल से देश को घुसपैठिया मुक्त बनाने के अभियान की जल्द शुरुआत होगी। pic.twitter.com/ze4sElRR0R — Amit Shah (@AmitShah) February 26, 2026
इसके अलावा अररिया में अमित शाह ने बॉर्डर आउट पोस्ट्स ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति में जगह पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज, 5 मार्च को अहम बैठक
योगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’
भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चलाया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टस् का सैलाब
Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा
क्यों खास है शाह का दौरा
गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह से सीमा सुरक्षा पर निर्धारित है, बताया जा रहा है कि गृह मंत्री मल्टीलेवल सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन बैठक भी करेंगे। हमारे पड़ोसी देश चिकन नेक की ओर बुरी नजर डालते हैं उसे लेकर भी गृह मंत्री रणनीति बनाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए अवैध रूप से नशे का कारोबार होता है, कैसे तस्करी रुके इसे लेकर भी अधिकारियों के साथ गृह मंत्री बैठक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
शाह का दावा बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ने दावा किया की बंगाल में भाजपा जीत दर्ज करेगी, साथ ही उन्होंने बिहार से बंगाल को सीधा संदेश दिया और कहा कि “नई सरकार बनने के बाद हम हर एक घुसपैठिये को बाहर करेंगे”।
Amit shahs bihar visit said intruders will be thrown out big claim on bengal elections too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली मेट्रो में ‘धक्का’ बना झगड़े की वजह, दो महिलाओं की हाथापाई का वीडियो वायरल
Feb 26, 2026 | 05:20 PM‘सैयारा’ के बाद फिर धमाका करेंगे अहान पांडे, इस डायरेक्टर संग नई फिल्म की शूटिंग मार्च से होगी शुरू
Feb 26, 2026 | 05:17 PMCM Yogi In Maglev Train: दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन में बैठे CM योगी, जानिए ‘मैग्लेव’ की खासियत
Feb 26, 2026 | 05:15 PMदावोस में लोढा ग्रुप के साथ 1 लाख करोड़ का करार, CM फडणवीस ने विधानसभा में विपक्ष को दिया करारा जवाब
Feb 26, 2026 | 05:14 PMदुल्हन की तस्वीर वाला मिठाई बॉक्स! रश्मिका-विजय ने शादी के बाद किया ऐसा काम, फैंस हुए इमोशनल
Feb 26, 2026 | 05:11 PMआमलकी एकादशी की पूजा के लिए अगर आंवले का पेड़ नहीं है पास, तो ऐसे करें पूजा, फलित होगी
Feb 26, 2026 | 05:11 PMIndia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे को हल्के में लेना पड़ेगा भारी, अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी
Feb 26, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














