Anupama Spoiler: पाखी के सपनों पर गिरेगा सच का हथौड़ा, अनुपमा खोलेगी दिवाकर का राज

Anupama Twist: अनुपमा को दिवाकर की सच्चाई का पता चलता है कि वह शादीशुदा है। पाखी जहां उससे शादी के सपने देख रही है, वहीं अनुपमा बेटी को धोखे से बचाने के लिए सच्चाई सामने लाने का फैसला करती है।
Anupama written update Latest Episode Divakar truth Pakhi storyline
अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupama Latest Episode: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। रूपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां अनुपमा अपनी बेटी को एक बड़ी साजिश से बचाने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार है। हालिया एपिसोड में टीना और अर्जुन को सबक सिखाने के बाद अनुपमा दिल्ली घूमने निकलती है, लेकिन वहां उसकी नजर दिवाकर पर पड़ती है।

दिवाकर को एक छोटे बच्चे के साथ खेलते देख अनुपमा हैरान रह जाती है। उसे शक होता है कि कहीं दिवाकर पाखी को धोखा तो नहीं दे रहा। हालांकि बिना पूरी सच्चाई जाने वह कोई कदम उठाना नहीं चाहती, इसलिए वह चुपचाप उसका पीछा करने का फैसला करती है। दिवाकर का पीछा करते-करते अनुपमा एक रेस्टोरेंट पहुंचती है।

पहले से शादीशुदा है दिवाकर

वहीं अनुपमा की मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है, जिसके बच्चे की जान उसने पहले बचाई थी। बातचीत के दौरान महिला बताती है कि वह अपने पति और बेटे के साथ बच्चे का जन्मदिन मनाने आई है। यह सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि उसे एहसास होता है कि दिवाकर पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

पाखी को धोखा दे रहा है दिवाकर

इधर पाखी दिवाकर के साथ शादी के सपने बुन रही है। कुछ समय पहले दिवाकर पाखी से पैसे ऐंठकर गायब हो गया था। परिवार ने पाखी को समझाने की कोशिश की कि उसके साथ धोखा हुआ है। कुछ पल के लिए पाखी को भी शक हुआ, लेकिन दिवाकर की एक कॉल ने उसका भरोसा फिर से जीत लिया। अब वह दोबारा उसके साथ घर बसाने के सपने देख रही है।

पाखी के सामने आएगा दिवाकर का सच

चौंकाने वाली बात यह है कि दिवाकर पाखी की प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश भी रच रहा है। अनुपमा को जब उसकी सच्चाई पता चलती है, तो वह ठान लेती है कि अपनी बेटी को इस जाल में फंसने नहीं देगी। आने वाले एपिसोड में अनुपमा पाखी और राही को बताएगी कि दिवाकर शादीशुदा है और उसका बेटा भी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाखी अपनी मां की बात मानेगी या फिर प्यार में अंधी होकर दिवाकर का साथ देगी? शो के अपकमिंग ट्रैक में इमोशन, सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com