पाकिस्तान ने कर दी बड़ी भूल! हवाई हमले में अफगान शिक्षा मंत्री को उतारा मौत के घाट, तालिबान ने खाई बदले की कसम

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जारी संघर्ष में पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक में हमले में तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम की मौत का दावा किया है।
Afghan Education Ministry Killed in Pakistani Airstrike
पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगान शिक्षा मंत्री की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Afghan Education Ministry Killed in Pakistani Airstrike: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जारी संघर्ष में एक बड़ी और विवादित खबर सामने आई है। तुर्की मीडिया वेबसाइट रॉयल टाइन न्यूज का दावा है कि पाकिस्तान के एक हवाई हमले में अफगान तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया गया है जिसमें एक ध्वस्त वाहन दिखाई दे रहा है।  रिपोर्ट के अनुसार यह हमला अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर के पास हुआ, जहां एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया था, जिसमें तालिबान का एक अहम कमांडर सवार था। तुर्की मीडिया ने यह भी दावा किया कि इस हमले में उनके अधिकारियों के अनुसार 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और लगभग 200 से अधिक घायल हुए।

अफगान सेना के ठिकानों को बनाया निशाना

खबरों में यह भी उल्लेख है कि पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन बटालियन मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, और 80 से अधिक टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए। हालांकि इन दावों की पुष्टि स्वतंत्र या तटस्थ स्रोतों द्वारा नहीं हो पाई है।

उधर, अफगान तालिबान ने भी जवाबी दावे पेश किए हैं। तालिबान का कहना है कि उसने जवाबी हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और कई चौकियों पर नियंत्रण स्थापित किया। उसने कुछ कथित वीडियो क्लिप भी जारी किए हैं, जिनमें सीमा पर Pakistani चौकियों पर कब्जा या लड़ाई की स्थिति दिखाई जा रही है। पाकिस्तान ने अपने दावों में संक्रमण जारी रखते हुए तालिबान पर भारी नुकसान पहुँचाने का दावा दोहराया है।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब से लगाई गुहार

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष को कम करने के प्रयास भी देखे जा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने तनाव को कम करने के लिए सऊदी अरब और कतर से मदद मांगी है। सऊदी मीडिया के अनुसार इशाक डार ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्लाह से फोन पर बात की और क्षेत्रीय तनाव को कम करने में सहयोग का अनुरोध किया। बयान में तालिबान का नाम तो सीधे नहीं लिया गया, लेकिन माना जा रहा है कि बातचीत का संदर्भ बढ़ते पाकिस्तान-अफगान संघर्ष से था।

डूरंड लाइन सीमा पर दोनों पक्षों के दावे और प्रतिक्रिया के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। पाकिस्तान ने इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ नाम दिया है, और उसे अपनी सुरक्षा तथा संप्रभुता के रक्षा के लिए आवश्यक बताया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com