-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Those Who Do Not Obey The Law Cannot Be Forgiven There Is No Concession On Illegal Construction Supreme Court
कानून न मानने वालों को नहीं किया जा सकता माफ, अवैध निर्माण पर कोई रियायत नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- Written By: अक्षय साहू
कोर्ट ने कहा जिस व्यक्ति का कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है, उसे दो मंजिलों का अनधिकृत निर्माण करने के बादनियमितीकरण की मांग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसका कानून के शासन से कुछ लेना-देना है।

सर्वोच्च न्यायालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध और अनाधिकृत निर्माण में नियमितीकरण की मांग करने वाले एक मामले को लेकर कड़ा फैसला देते हुए याचिका को खारिज कर दिया। न्यायालय ने कहा कि इस तरह के उल्लंघन के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाया जा सकती और निर्माण को ध्वस्त किया जाना चाहिए। कानून न मानने वालों और अनादर कर अवैध निर्माण करने वालों को नियमितीकरण की मांग को इजाजत नहीं दी जा सकती।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अवैध संरचनाओं को बिना किसी अपवाद के ध्वस्त किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा, कानून को उन लोगों को बचाने के लिए नहीं आना चाहिए, जो इसकी कठोरता का उल्लंघन करते हैं क्योंकि ऐसा करने से सजा से बचने की संस्कृति पनप सकती है। जबकि कानून एक न्यायपूर्ण और व्यवस्थित समाज की आधारशिला है।
हाई कोर्ट का फैसला बरकरार
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ कोलकाता में एक अवैध इमारत के नियमितीकरण की मांग करने वाली याचिका की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान पीठ ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले को बहाल रखा, जिसने अनधिकृत निर्माण को नियमित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और ढहाए जाने का आदेश दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा चुनाव के 10 साल बाद जीत पर लगा ग्रहण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर क्यों लगाई रोक?
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाते हुए कहा, दूसरे शब्दों में कहें तो अगर कानून उन लोगों की रक्षा करता है, जो इसका अपमान करने का प्रयास करते हैं तो ऐसे में कानूनों के निवारक प्रभाव को कमजोर करने का रास्ता बनेगा।
‘आपकी दलील का कोई आधार नहीं है’
कोर्ट के फैसले के बाद याचिकाकर्ता कनीज अहमद के वकील ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल को अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण की मांग करने का एक मौका दिया जाना चाहिए। पीठ ने इस पर कहा याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आपकी दलील का कोई आधार नहीं है।
कोर्ट ने कहा, जिस व्यक्ति का कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है, उसे दो मंजिलों का अनधिकृत निर्माण करने के बाद उसे उसके नियमितीकरण की मांग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसका कानून के शासन से कुछ लेना-देना है। अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया जाना चाहिए और कोई रास्ता नहीं है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पीठ ने कहा कि हमें यह देखकर दुख हो रहा है कि कई राज्य सरकारों ने प्रभाव शुल्क के भुगतान के आधार पर अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण अधिनियम को लागू करते समय उपरोक्त पहलू को ध्यान में नहीं रखा है।
Those who do not obey the law cannot be forgiven there is no concession on illegal construction supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचकर सेंसेक्स ने बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














