Mumbai Local में बढ़ी सुरक्षा, अब हर महिला कोच में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Mumbai की लाइफलाइन कही जाने वाली Local Train अब और भी ज्यादा सुविधाजनक होने जा रही है। Western Railway ने लोकल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए लोकल फ्लीट में CCTV लगाने का काम किया है।
Mumbai की लाइफलाइन कही जाने वाली Local Train अब और भी ज्यादा सुविधाजनक होने जा रही है। Western Railway ने लोकल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए लोकल फ्लीट में CCTV लगाने का काम किया है।
मुंबई लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: मुंबई की लोकल ट्रेनें अब और सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बन रही हैं। पश्चिम रेलवे ने पूरे लोकल फ्लीट में सीसीटीवी और सुरक्षा निगरानी बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। कारशेड में इन कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

साथ ही, WR की लोकल ट्रेन में पहला वरिष्ठ नागरिक कोच तैयार होने के अंतिम चरण में है और इसे दिवाली तक यात्रियों के लिए उपलब्ध कराने की उम्मीद है। 2 अक्टूबर को सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने पहले ऐसे कोच का निरीक्षण किया, जो कुछ दिनों से परिचालन में है।

लोकल ट्रेनों में सीसीटीवी कवरेज

पश्चिम रेलवे में महिला और सामान्य दोनों कोचों में सीसीटीवी स्थापित करने का काम जारी है। आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जो उच्च गुणवत्ता वाले कैमरा और बेहतर डेटा स्टोरेज की सुविधा प्रदान करेंगे। WR के एक अधिकारी ने कहा, रहमारी प्राथमिकता सभी महिला कम्पार्टमेंट्स में सीसीटीवी और टॉक-बैक सिस्टम स्थापित करना है। इस वर्ष के अंत तक महिला कोचों में यह कार्य पूरा किया जाएगा, इसके बाद सामान्य कोचों में काम किया जाएगा।

226 कोचों में लगे सीसीटीवी कैमरे

अभी तक कुल 1415 कोचों में से 226 कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा - चुके हैं। इसमें 147 महिला कोच और 79 सामान्य कोच शामिल है। कुल 452 महिला कोचों में से 147 में सीसीटीवी निगरानी लगी है, जबकि 963 सामान्य कोचों में से 79 को कवर किया गया है। काम की गत्ति लगातार बढ़ रही है और नए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से और अधिक कोचों को आईपी सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। ड्राइवर और गार्ड केबिन में क्रू वॉयस और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (सीवीवीआरएस) की स्थापना भी प्रगति पर है। कुल 231 कैब्स में से 51 कैब्स में यह सिस्टम लग चुका है।

वरिष्ठ नागरिक कोच

  • दिवाली तक पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन में पहला वरिष्ठ नागरिक कोच तैयार हो जाएगा।
  • सेंट्रल रेलवे ने जुलाई में मध्य लंगर कम्पार्टमेंट को परिवर्तित करके इसे लॉन्च किया।
  • कोच में बेहतर सीटिंग, स्टेनलेस स्टील विभाजन, विनील रैपिंग, एंटी-स्किड फ्लोरिंग और ग्रैब हैंडल जैसी सुविधाएं हैं।
  • वरिष्ठ नागरिक कोच यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com