-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Excessive Use Of Wireless Headphones Can Be Detrimental To Hearing
सावधान ! क्या आप भी करते है वायरलेस हेडफोन का इस्तेमाल, सुनने की क्षमता को हो सकता है खतरा
- Written By: दीपिका पाल
Side Effects of Wireless Headphone: हेडफोन का इस्तेमाल करना आपके लिए भले ही जरूरी है लेकिन आप इसके पीछे छिपे दुष्परिणाम को जानते है, वायरलेस हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल कानों को नुकसान पहुंचाता है।

वायलेस हेडफोन (सौ. सोशल मीडिया)
Wireless Headphone: म्यूजिक सुनना हो या फिर बातें करना, हर किसी के लिए हेडफोन बेहद जरूरी हो गया है। पहले लोग वायर वाले हेडफोन का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब वायरलेस हेडफोन में ब्लूटूथ, इयरबड्स आ गए है। इन हेडफोन का इस्तेमाल करते आपको लोग घर या बाहर कही भी नजर आ जाएंगे। कई बार लोग खुद को खुश रखने के लिए हेडफोन को अपनी दुनिया मान लेते है तो कई लोगों को बाहर की आवाजें सुनाई न दें या दूसरे को परेशानी न हो इसलिए हेडफोन लगा लेते है।
हेडफोन का इस्तेमाल करना आपके लिए भले ही जरूरी है लेकिन आप इसके पीछे छिपे दुष्परिणाम को जानते है, वायरलेस हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल कानों को नुकसान पहुंचाता है जानिए स्टडी में।
सम्बंधित ख़बरें
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर BMJ Global Health जर्नल में छपे एक रिसर्च के अनुसार वायरलेस हेडफोन आपकी कान की सेहत के लिए बेहतर नहीं होता है। रिसर्च के आंकड़े कहते है कि, करीब 1 मिलियन यानी 10 लाख टीनएजर्स और एडल्ट हेडफोन की वजह से सुनने की क्षमता खोने के खतरे में हैं। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि, 12 साल से 34 साल की उम्र के 24 प्रतिशत लोग अनसेफ लेवल पर म्यूजिक सुनते हैं। इस तरह गाने सुनने से दुनियाभर में सभी उम्र के 43 करोड़ से ज्यादा लोग इस समय गंभीर सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं। स्टडी में कहा गया है कि, अगर कोई 8 घंटे से ज्यादा 85 डेसिबल से ज्यादा की आवाज सुनता है, तो सुनने की क्षमता धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। इसके अलावा तेज वॉल्यूम पर लगातार सुनने से Noise-Induced Hearing Loss (NIHL) का खतरा काफी बढ़ जाता है।
कानों को हो सकती है ये समस्याएं
हेडफोन का इस्तेमाल करने से आपके सुनने की क्षमता पर तो असर पड़ता ही है साथ ही कानों की और भी समस्याएं बढ़ जाती है। इसमें Ear Canal में पसीना और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। स्टडी के अनुसार यह भी कहा गया है कि, इससे निकलने वाला रेडिएशन बहुत ही कम होता है और वह उतना खतरनाक नहीं होता। कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम ही होता है। अगर आप लगातार ही कानों में हेडफोन का इस्तेमाल सीटी या घंटी जैसी आवाज़ (टिनिटस) की दिक्कत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- क्यों छोटी उम्र में हो रहा है हार्ट डिजीज का खतरा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
60/60 रूल कानों के लिए है सही
अगर आप लगातार कानों में हेडफोन का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको तुरंत ही इस आदत को बदल लेना चाहिए। इसके लिए आप 60/60 रूल अपना सकते है। इस रूल के मुताबिक, आपको 60 प्रतिशत से ज्यादा वॉल्यूम नहीं सुनना है और न ही 60 मिनट से ज्यादा सुनना है। इसके अलावा आप नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन का यूज करें, ताकि आपको वॉल्यूम तेज करने की जरूरत ही न पड़े। लगातार गाने सुनने के लिए हेडफोन लेने की बजाय ब्रेक लेते हुए काम करें।
Excessive use of wireless headphones can be detrimental to hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा के एसएन कॉलेज के सामने कांग्रेस और NSUI का बड़ा प्रदर्शन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 21, 2026 | 09:30 PMAI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
Jul 21, 2026 | 09:26 PMPreity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
Jul 21, 2026 | 09:25 PMPHOTOS: PM आवास पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में; तस्वीरों में देखें
Jul 21, 2026 | 09:21 PMसागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंचीं देवरी, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं; सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
Jul 21, 2026 | 09:15 PMNEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
Jul 21, 2026 | 09:13 PMदिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
Jul 21, 2026 | 09:04 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM














