-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- The First Phase Rescue Work People Trapped Dharali Tragedy Completed More Than 650 People Have Been Rescued
धराली त्रासदी में फंसे लोगों को निकालने का पहले फेज का काम पूरा, 650 से अधिक लोगों का हुआ रेस्क्यू
- Written By: गीतांजली शर्मा
Dharali Tragedy Rescue: उत्तराखंड के धराली गांव में, आपदा में फंसे लोगों को निकालने का पहले फेज का काम पूरा हो गया है। हर्षिल घाटी में फंसे 650 से अधिक लोग मलबे से निकाले गए।

धराली रेस्क्यू का पहला फेज पूरा हुआ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttrakhand Dharali Tragedy First Phase Of Rescue Operation Done : उत्तराखंड के धराली गांव में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा का कहर बरस पड़ा। उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था।
अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 100 से 150 लोग लापता हैं, संभावना है कि वे मलबे में दबे हो सकते हैं।
आपदा से बचाव के पहले फेज का काम पूरा
उत्तराखंड के धराली गांव में आई आपदा में फंसे लोगों को निकालने का पहले फेज का काम लगभग पूरा हो गया है। हर्षिल घाटी में फंसे 650 से अधिक पर्यटकों और गंगोत्री गए श्रद्धालुओं को अबतक निकाल लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
सेना और NDRF की टीम ने शुक्रवार से मलबे में दबे लोगों को खोजने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सेना एडवांस पेनिट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल कर रही है, इससे खुदाई किए बगैर ही जमीन में दबे लोगों का पता लगाया जा सकता है।
पेनिट्रेटिंग रडार क्या है?
पेनिट्रेटिंग रडार जमीन के नीचे एक हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो तरंग भेजता है, जहां यह मिटटी, पत्थर, धातु और हड्डियों को अलग-अलग रंगों के जरिए बताता है। इसके जरिए जमीन के नीचे 20-30 फीट तक फंसे लोगों या शवों की पहचान की जा सकती है।
बीते दिनों आपदा के बाद आसपास के इलाकों में इंटरनेट, संचार सभी सेवाएं बंद पड़ गईं थीं। लेकिन अब आपदा के दो दिनों बाद इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी गई है। दो से तीन दिन बाद घटना वाले इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी फिर से शुरू हुई है। पूरे मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि एयरटेल सेवा शुरू हो गई है, जिससे बचाव कार्य में तेजी आएगी।
धराली, हर्षिल और उत्तरकाशी के बीच सड़कें अब भी टूटी या बंद हैं। बिजली भी नहीं है। वहीं, बेली ब्रिज भी 2 दिनों में बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तरकाशी में एक जनरेटर लाया गया है। इसे धराली गांव भेजा जाएगा। गंगनानी के पास लिंचा गाड़ में एक बेली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। यह दो दिन में तैयार हो जाएगा।
ISRO ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर, रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली मदद
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि Cartosat-2S सैटेलाइट से हादसे वाली जगह की पहले और बाद की तस्वीर क्लिक की गई, जिससे त्रासदी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मदद मिली।
ISRO की जांच-पड़ताल में ये बातें आईं सामने
- बाढ़ के कारण नदियां चौड़ी हो गईं, उनका रास्ता बदल गया।
- धराली (लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल) में मलबे का जमाव है।
- प्रभावित क्षेत्र में कई इमारतों को थोड़ा या पूरा नुकसान हुआ है।
- नदी के किनारों और घरों पर कीचड़ जमा हुआ है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऑपरेशन धराली में 357 लोगों का रेसक्यू, 8 सैनिकों के साथ 100 से अधिक लोगों की खोज जारी
हाईटेक मशीनें पहुंचने में लग सकते हैं 2 से 3 दिन और
धराली के 80 एकड़ में 20 से 50 फीट तक मलबा फैला है। इसे हटाने के लिए सिर्फ 3 जेसीबी मशीनें लगी हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए हाईटेक थर्मल सेंसिंग उपकरण और बड़ी मशीनें चाहिए, लेकिन ये सभी 60 किमी दूर भटवाड़ी में रास्ता न खुलने की वजह से 2 दिन से अटका हुआ है।
वहीं, उत्तरकाशी से गंगोत्री तक एक ही सड़क है, जो धराली से होकर गुजरती है। हर्षिल से धराली की 3 किमी की सड़क 4 जगह पर 100 से 150 मीटर तक खत्म हो चुकी है। भटवाड़ी से हर्षिल तक तीन जगह लैंडस्लाइड हुई है और एक पुल टूटा है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि धराली तक सड़क खुलने में 2-3 दिन और लग सकते हैं।
The first phase rescue work people trapped dharali tragedy completed more than 650 people have been rescued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
Jul 08, 2026 | 02:01 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














