-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Terror Of Cyber Thugs Digitally Arrested A Retired Bank Employee And Swindled Rs 1 73 Crore Meerut Police Arrested Two Accused
Cyber Fraud: साइबर ठगों का आतंक, रिटायर्ड बैंककर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर उड़ा लिए 1.73 करोड़, मेरठ पुलिस ने दो किया गिरफ्तार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मेरठ पुलिस ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी से 1.73 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
मेरठ : मेरठ पुलिस ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी से 1.73 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक धोखाधड़ी के तहत पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर पीड़ित से पैसे वसूलते रहे।
साइबर ठगों ने खुद को बताया CBI अधिकारी
रिटायर्ड बैंककर्मी सूरज प्रकाश को 17 सितंबर को एक फोन कॉल आई थी, जिसमें ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ महाराष्ट्र में 6.80 करोड़ रुपये के धन शोधन का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने सूरज को जेल भेजने की धमकी दी और उन्हें डराने का प्रयास किया। इस दबाव में उन्होंने विभिन्न बैंक खातों में 1.73 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
इस संबंध में सूरज प्रकाश ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना साइबर क्राइम की तीन टीमों में से एक ने आरोपी पंकज विश्वकर्मा की पहचान की और आवश्यक विवेचना के लिए दिल्ली रवाना हुई। पुलिस ने जांच के दौरान पंकज विश्वकर्मा और सुखप्रीत सिंह बजाज को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
‘सांसद हूं, धक्का मारोगे?’ दिल्ली बॉर्डर पर भिड़ गए चंद्रशेखर आजाद, मेरठ जाने के लिए तोड़ी बैरिकेडिंग
‘मेरे ब्रेस्ट पर हाथ मारा..गालियां दी’ मुंह में मूत्र विसर्जन की धमकी देने वाली दरोगा का बड़ा खुलासा
चाहा किसी और को, शादी किसी और से…एक और ‘कातिल पत्नी’ का खूनी खेल! दिल दहला देगी ये वारदात
8 साइबर ठगों की पुलिस ने की है गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि अभियुक्तों ने दुबई में आठ एटीएम मशीनों से लगभग 8,74,000 रुपये भी निकाले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सुखप्रीत सिंह बजाज का दुबई में अपनी दो बहनों के घर आना-जाना है, जिससे उनका संबंध भी इस मामले में उजागर हो रहा है।
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच, पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में आप सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें – Bank Diwali Holidays: दीवाली पर लगातार 4 दिन बैंक रहेगा बंद, छुट्टी से पहले निपटा लें अपने जरूरी काम
Terror of cyber thugs digitally arrested a retired bank employee and swindled rs 1 73 crore meerut police arrested two accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














