- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Meerut Wife Kajal Killed Husband Anil With Lover Akash Threw Body In Gang Canal
चाहा किसी और को, शादी किसी और से…एक और ‘कातिल पत्नी’ का खूनी खेल! दिल दहला देगी ये वारदात
- Written By: सौरभ शर्मा
Uttar Pradesh का Meerut जिला फिर से खूंखार पत्नियों को लेकर चर्चा में आया है। यहां पर फिर से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पत्नी ने पति को मौत के घाट उतराने के लिए पूरी खौफनाक साजिश रचकर अंजाम दिया।

मेरठ में पति की बेरहमी से हत्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Meerut murder case: उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला एक बार फिर पतियों की हत्या से लगातार दहलता जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे यहां ‘कातिल पत्नियों’ का कोई सिलसिला चल पड़ा हो। मुस्कान और अंजली के बाद अब काजल नाम की एक महिला का खौफनाक कारनामा सामने आया है। काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जो किया, उसे जानकर रूह कांप जाएगी। उसने पहले पति को नशे की गोलियां दीं, फिर उसे अधमरी हालत में ही नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।
यह पूरा मामला रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। यहां 32 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल कुमार अपनी पत्नी काजल और तीन बच्चों के साथ रहता था। उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। लेकिन काजल का पड़ोस में रहने वाले आकाश से पिछले दो साल से अवैध संबंध था। इस रिश्ते की भनक लगने पर पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों नहीं माने। अनिल ने पत्नी काजल पर पाबंदियां लगा दीं, जिसके बाद काजल ने उसे रास्ते से हटाने का यह खौफनाक प्लान बना डाला।
साजिश की रात: नींद की गोली और मौत का दुपट्टा
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात काजल ने पति अनिल को खाने में नशीली गोलियां दे दीं। जब रात साढ़े 12 बजे अनिल बेसुध हो गया, तो काजल ने उसे प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल की मदद से घर से बाहर निकाला। आकाश और बादल उसे बाइक पर बिठाकर सिवालखास गंगनहर पर ले गए। काजल भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गई। वहां काजल ने अपने ही दुपट्टे से अनिल का गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन अनिल की सांसे चलती रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
जब अनिल की मौत नहीं हुई, तो तीनों आरोपियों ने उसे जिंदा ही अधमरी हालत में गंगनहर में फेंक दिया और घर लौट आए। 26 अक्टूबर को भाई राजू ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 5 नवंबर को राजू ने काजल और आकाश पर शक जताते हुए नई तहरीर दी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा और घर से नींद की गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीम नहर में अनिल के शव की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: चर्चा में आई चिराग की चाहत! खुलकर की NDA को डगमगाने वाली डिमांड; दावेदारी के लिए ठोक दिया दावा
मेरठ का वो ‘ड्रम वाला मर्डर’ भी याद है?
मेरठ में पत्नी द्वारा पति की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुस्कान नाम की पत्नी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशे की गोली दी और फिर प्रेमी संग मिलकर चाकू से वार कर मार डाला। इसके बाद दोनों ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें एक प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। इसके बाद ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया ताकि डेड बॉडी जम जाए।
Meerut wife kajal killed husband anil with lover akash threw body in gang canal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पन्ना में मौत का कुआं, अजयगढ़ के बीहरपुरवा में धंसी मिट्टी; 5 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
May 26, 2026 | 04:40 PMवर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
May 26, 2026 | 04:37 PMधर्मशाला में गुजरात-बेंगलुरु को हार का डर, इतिहास गवाह है, जिसने जीता क्वालीफायर-1 उसी की हुई IPL ट्रॉफी!
May 26, 2026 | 04:31 PMBTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
May 26, 2026 | 04:23 PMवर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
May 26, 2026 | 04:22 PMRaja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
May 26, 2026 | 04:21 PM‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
May 26, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














