-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sonia Gandhis Attack On Pm Modi Said Farmers Won And Dictator Rulers Lost
सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- किसानों की जीत हुई और तानाशाह शासकों की हार
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के सरकार के फैसले को किसानों की जीत और ‘तानाशाह शासकों की हार’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी सरकार इससे भविष्य के लिए कुछ सबक लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करना चाहिए और भविष्य में कृषि कानूनों जैसा कोई बड़ा कदम उठाने से पहले राज्य सरकारों, विपक्षी दलों और दूसरे संबंधित पक्षों से बातचीत करनी चाहिए।
सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘लगभग 12 महीने के गांधीवादी आंदोलन के बाद आज देश के 62 करोड़ अन्नदाताओं-किसानों-खेत मजदूरों के संघर्ष व इच्छाशक्ति की जीत हुई। आज उन 700 से अधिक किसान परिवारों की कुर्बानी रंग लाई, जिनके परिवारजनों ने न्याय के इस संघर्ष में अपनी जान न्योछावर की। आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई।”
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज सत्ता में बैठे लोगों द्वारा बुना किसान-मजदूर विरोधी षड्यंत्र भी हारा और तानाशाह शासकों का अहंकार भी। आज रोजी-रोटी और किसानी पर हमला करने की साजिश भी हारी। आज खेती-विरोधी तीनों काले कानून हारे और अन्नदाता की जीत हुई। ”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: अब चलेगी स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को भारत रचेगा इतिहास
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Today, the conspiracy hatched by those in power against farmers & labourers has lost & so has the arrogance of dictatorial rulers. Today, the conspiracy to attack livelihood & agriculture has been defeated. Today, Annadatas have won: Congress Interim President Sonia Gandhi — ANI (@ANI) November 19, 2021
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार ने लगातार खेती पर अलग-अलग तरीके से हमला बोला है। चाहे भाजपा सरकार बनते ही किसान को दिए जाने वाले बोनस को बंद करने की बात हो, या फिर किसान की जमीन के उचित मुआवज़े पर कानून को अध्यादेश लाकर समाप्त करने का षड्यंत्र हो। चाहे किसान को लागत के अतिरिक्त 50 प्रतिशत मुनाफा देने से इनकार कर देना हो, या फिर डीज़ल व कृषि उत्पाद की लागतों में भारी भरकम वृद्धि हो, या फिर तीन खेती विरोधी काले कानूनों का हमला हो।”
उन्होंने कहा, ‘‘आज जब किसान की औसत आय 27 रुपये प्रतिदिन रह गई हो और देश के किसान पर औसत कर्ज 74,000 रुपये हो, तो सरकार व हर व्यक्ति को दोबारा सोचने की जरूरत है कि खेती किस प्रकार से सही मायनों में मुनाफे का सौदा बने। किसान को उसकी फसल की सही कीमत यानी एसएमपी कैसे मिले।”
सोनिया गांधी के मुताबिक, ‘‘किसान व खेत मजदूर को यातना नहीं, याचना भी नहीं, न्याय और अधिकार चाहिये। यह हम सबका कर्तव्य भी है और संवैधानिक जिम्मेदारी भी। प्रजातंत्र में कोई भी निर्णय सबसे चर्चा कर, सभी प्रभावित लोगों की सहमति और विपक्ष के साथ राय मशविरे के बाद ही लिया जाना चाहिए। उम्मीद है कि मोदी सरकार ने कम से कम भविष्य के लिए कुछ सीख ली होगी।”
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार अपना राजहठ व अहंकार छोड़कर किसान कल्याण की नीतियों को लागू करने की ओर ध्यान देंगे, एमएसपी सुनिश्चित करेंगे व भविष्य में ऐसा कोई कदम उठाने से पहले राज्य सरकारों, किसान संगठनों और विपक्षी दलों की सहमति बनाई जाएगी।”(एजेंसी)
Sonia gandhis attack on pm modi said farmers won and dictator rulers lost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
Jul 14, 2026 | 06:05 PMबाबा का बिगड़ैल भाई: कौड़ा फायरिंग केस से पहले…इन विवादों की वजह से चर्चा में रहा धीरेंद्र शास्त्री का भाई
Jul 14, 2026 | 06:00 PMपहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
Jul 14, 2026 | 05:57 PMबीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Jul 14, 2026 | 05:52 PMकोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली रेड, छापेमारी में ₹2.20 करोड़ कैश बरामद; महिला समेत 7 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 05:45 PMमैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Jul 14, 2026 | 05:43 PME20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














