-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sonam Wangchuk Was Stopped At Delhi Border Rahul Gandhi Condemned It
सोनम वांगचुक समेत 120 लोगों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर की तीखी टिप्पणी
- Written By: साक्षी सिंह
लद्दाख क्षेत्र के लिए संवैधानिक सुरक्षा के प्रावधानों की मांग को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अपने समर्थक के साथ सोमवार को दिल्ली आए। दिल्ली पुलिस ने वांगचुक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेती हुई दिल्ली पुलिस @Wangchuk66 के एक्स पर वीडियो पोस्ट से स्क्रीन ग्रैब
नई दिल्ली: लद्दाख क्षेत्र के लिए संवैधानिक सुरक्षा के प्रावधानों की मांग को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अपने समर्थक के साथ सोमवार को दिल्ली आए। दिल्ली पुलिस ने वांगचुक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वे राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च लेकर आ रहे थे। इस पर दिल्ली पुलिस ने शहर की सीमा पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित लद्दाख के करीब 120 लोगों को हिरासत में ले लिया है। सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को सोमवार रात दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर रोका गया।
ये भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल: फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, अपनी सुरक्षा को लेकर उठाया सवाल
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वांगचुक समेत 120 लोग हिरासत में लिए गए। लोगों को अलीपुर और शहर की सीमा से लगे अन्य पुलिस थानों में ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वांगचुक और अन्य लोग सीमा पर रात बिताना चाहते थे। दिल्ली में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से उन्हें पहले वापस जाने के लिए कहा गया। लेकिन जब वे नहीं मानें तो सीमा पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने वांगचुक समेत इन लोगों को हिरासत में ले लिया।
सोनम वांगचुक का एक्स पर पोस्ट
I AM BEING DETAINED…
along with 150 padyatris
at Delhi Border, by a police force of 100s some say 1,000.
Many elderly men & women in their 80s and few dozen Army veterans…
Our fate is unknown.
We were on a most peaceful march to Bapu’s Samadhi… in the largest democracy… pic.twitter.com/iPZOJE5uuM — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) September 30, 2024
सोनम वांगचुक ने क्या कहा
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के इस कदम की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। हालांकि इसी बीच दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली, उत्तरी और केंद्रीय दिल्ली के सभी थानों और दिल्ली की सीमा से लगे क्षेत्रों में अगले 6 दिनों के लिए धारा 163 लागू कर दी है। जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने और प्रदर्शन करने आदि पर पाबंदी होगी।
राहुल गांधी की प्रतिक्रिया का एक्स पर पोस्ट
The detention of Sonam Wangchuk ji and hundreds of Ladakhis peacefully marching for environmental and constitutional rights is unacceptable. Why are elderly citizens being detained at Delhi’s border for standing up for Ladakh’s future? Modi ji, like with the farmers, this… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2024
वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना स्वीकार्य नहीं है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्गों को दिल्ली की सीमा पर क्यों हिरासत में लिया जा रहा है?
ये भी पढ़ें:-Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना
राहुल गांधी ने आगे लिखते हुए कहा- मोदी जी, किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज आपको सुननी ही होगी।
Sonam wangchuk was stopped at delhi border rahul gandhi condemned it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














