- Hindi News »
- India »
- Rg Kar Hospital Rape Murder Case Junior Doctors Go On Strike Again Raise Questions About Their Safety
पश्चिम बंगाल: फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, अपनी सुरक्षा को लेकर उठाया सवाल
पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

पश्चिम बंगाल: फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज मंगलवार को फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया।
जानकारी दें कि जूनियर डॉक्टर्स 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद बीते 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। वहीं डॉक्टर्स ने बीते 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में काम बंद कर दिया था।
RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | We are compelled to return to a full ceasework starting from today. Unless we receive clear action from the government on safety, patient services, and the politics of fear, we will have no choice but to continue our full… pic.twitter.com/FG0DxlI9CW — ANI (@ANI) October 1, 2024
प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने कहा, ‘‘हमें सुरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर राज्य सरकार का कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा। आज (विरोध प्रदर्शन का) 52वां दिन है और हम पर अब भी हमले हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठकों के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। मौजूदा स्थिति में हमारे पास आज से काम पूरी तरह बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।”जब तक राज्य सरकार इन मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं करती, तब तक कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
जीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
यहां पढ़ें – राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना
जानकारी दें कि बीते सोमवार को कोलकाता की एक अदालत ने एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य और पुलिस के एक निलंबित अधिकारी की न्यायिक हिरासत सोमवार को चार अक्टूबर तक बढ़ा दी। CBI ने इस महीने की शुरुआत में मंडल को गिरफ्तार किया था और घोष के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप जोड़े थे। घोष को आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में बीते 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में ही थे।
यहां पढ़ें – MUDA Scam मामले में आया नया ट्विस्ट
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और शौचालयों तथा अलग विश्राम कक्ष के निर्माण में पश्चिम बंगाल सरकार की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया था और राज्य को 15 अक्टूबर तक चल रहे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rg kar hospital rape murder case junior doctors go on strike again raise questions about their safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













