- Hindi News »
- India »
- Shubhanshu Shukla Iss Mission Success Will Discussed In Lok Sabha
आज लोकसभा में ISS मिशन की सफलता पर होगी चर्चा, गूंजेगा शुभांशु शुक्ला का नाम
Shubhanshu Shukla: भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार को भारत लौट आए। आज लोकसभा में शुभांशु को लेकर चर्चा की जा सकती है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

शुभांशु शुक्ला, फोटो: सोशल मीडिया
ISS Mission discussed in Lok Sabha: शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य आयोजन किया गया। कैप्टन के आने पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, तिरंगे की लहर और भारत माता की जय के नारों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। शुभांशु की इस बड़ी सफलता पर लोकसभा में भी उनकी चर्चा की जाएगी। इसमें 2047 तक भारत की अंतरिक्ष में क्या भूमिका होगी इसपर चर्चा की जाएगी।
शुभांशु शुक्ला ने 25 जून को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन तक रहे और 15 जुलाई को सफलतापूर्वक धरती पर लौटे। इस मिशन के दौरान उन्होंने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की और टिबोर कापू के साथ मिलकर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए।
एयरपोर्ट पर हुआ था भव्य स्वागत
दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन उपस्थित थे। शुक्ला की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी इस अवसर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि शुक्ला का परिवार अमेरिका में एक वर्ष तक उनके अंतरिक्ष प्रशिक्षण के दौरान साथ रहा था। एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए शुक्ला ने लिखा, “घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
11:11 Angel Number Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
लोकसभा में होगी चर्चा
शुक्ला के जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की संभावना है, जिसके बाद वे अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे। इसके बाद वे 22-23 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दोबारा राजधानी लौट सकते हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में सोमवार यानी आज लोकसभा में एक विशेष चर्चा भी आयोजित की जाएगी। चर्चा का विषय “2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका” होगा। इस चर्चा के दौरान भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में हो रही प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ-साथ जनविश्वास संशोधन बिल भी लोकसभा में पेश किया जाएगा। फिर इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक और बिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संशोधन बिल भी लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नवीन पटनायक की बिगड़ी तबीयत, भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत?
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह सफलता भारत के अंतरिक्ष मिशनों की दिशा में एक मील का पत्थर है। उनकी उपलब्धि ने न केवल देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
Shubhanshu shukla iss mission success will discussed in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














