-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Fashion Tips Before Buying Silk Saree To Identify Original Silk Saree In Hindi
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
- Written By: रीता राय सागर
Silk Saree Elegance: जब साड़ी चुनने की बात आती है, तो इसके कई सारे मानक होते हैं। फैब्रिक के फील से लेकर डिजाइन तक,यहां हम आपको उन मानकों के बारे में बताएंगे, जो साड़ी खरीदने से पहले ध्यान रखनी चाहिए

सिल्क साड़ी (सौ. सोशल मीडिया)
Silk Saree Buying Tips: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में शॉपिंग तो बनती है। इंस्टाग्राम, पिंटरेस्ट व सोशल मीडिया संबंधी ट्रेंड्स तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं, जो सदाबहार होती हैं। हमेशा ट्रेंड में। आप इसे कभी भी पहन सकती हैं। यह एक रॉयल और एलीगेंट लुक देती है।
इन साड़ियों में कांजीवरम साड़ी, बनारसी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी, चंदेरी साड़ी, कोटा डोरिया साड़ी, नौवारी साड़ी, पटोला साड़ी, बालूचरी साड़ी, तांत साड़ी व भागलपुर सिल्क साड़ी जैसी अनेकों वेरायटी हैं। अगर आप सिल्क की साड़ी पहली बार खरीदने जा रही हैं, तो अपनी वॉर्डरोब के लिए एक ऐसी मास्टरपीस चुने, जो आने वाले सालों में भी उतनी ही नई और खूबसूरत लगे। अगर आप पहली बार सिल्क की साड़ी खरीदने की सोच रही हैं, जो हमेशा के लिए आपकी अलमारी की शान और याद बनेगी, तो बिना जल्दबाजी किए कुछ बातों का ध्यान रखें।
किन बातों का रखें ख्याल
सिल्क मार्क टैग
बाजार में कॉस्ट कटिंग के लिए साड़ी की क्वालिटी और उसकी बनावट से समझौता किया जाता है। असली सिल्क की पहचान के लिए उसमें सरकारी सिल्क का टैग या लोगो का मार्क जरूर देखें। असली रेशम की साड़ी को छूने से मुलायम और गरमाहट महसूस होती है। उसमें फिसलन होती है, जो प्लास्टिक जैसी नहीं होती है। सिल्क की साड़ियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती हैं, इसलिए इन्हें सर्टिफाइड स्टोर से ही खरीदें।
सम्बंधित ख़बरें
Walking Daily: दवाइयां खाने से बेहतर है मॉर्निंग वॉक, रोज सुबह चलने से पास भी नहीं फटकती हैं ये 5 बीमारियां
Iron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Hair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Healthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
सिल्क साड़ी (सौ. सोशल मीडिया)
मौसम का भी रखें ध्यान
यदि आप साड़ी ठंड के मौसम के लिए खरीद रही हैं, तो बनारसी या कांजीवरम का चयन करें। इसके विपरीत यदि आप सिल्क की साड़ी गर्मी के मौसम में पहनने के लिए ले रहीं हैं, तो टसर, मलबरी या चंदेरी बेहतरीन ऑप्शन है।
स्कीन टोन के हिसाब से करें रंगों का चयन
भारतीय परंपरा में रंगों का अपना एक खास महत्व और धार्मिक जुड़ाव है। साथ ही साड़ी के रंग से चेहरे का रंग भी निखर कर आता है। अगर आप शादी या अपने घर के फंक्शन के लिए ले रही हैं, तो पारंपरिक लाल, मैरून, रॉयल ब्लू या एमराल्ड ग्रीन जैसे बोल्ड कलर को चुनें, जिन पर भारी जरी का काम हो। इस तरह की साड़ियां किसी फंक्शन में स्टैंड आउट करती हैं और खिलकर आता है। वहीं, अगर आप इसे किसी त्योहार या डे-फंक्शन के लिए ले रही हैं, तो पेस्टल शेड्स, हल्दी पीला या सॉफ्ट कलर्स एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक देंगे।
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
बुनाई और पारंपरिक मोटिफ्स
सिल्क साड़ियों की खूबसूरती उन पर की गई बारीक कढ़ाई और उनके पैटर्न्स में छिपी होती है। पारंपरिक साड़ियों में टेंपल बॉर्डर, चेक, सिक्के, मोर और पैसले के डिजाइन बने होते हैं। जिसे कारीगर बड़ी ही बारीकी से साड़ियों पर उतारते हैं। हर डिजाइन की अपनी एक कहानी होती है।
सिल्क साड़ी (सौ. सोशल मीडिया)
ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि असली साड़ी की जरी छूने में स्मूथ और चमकदार होती है। खुरदरी या चुभने वाली साड़ी नकली हो सकती है। इसे हल्के से रगड़कर देखें, अगर रंग फीका पड़ता है या कालापन आता है, तो जरी सिंथेटिक यानि नकली है।
Fashion tips before buying silk saree to identify original silk saree in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 17 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर? जानें किस क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Jun 17, 2026 | 06:15 AMफोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
Jun 17, 2026 | 04:56 AMयूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Jun 17, 2026 | 02:33 AMAaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














