- Hindi News »
- India »
- Shivaji Maharaj Statue Collapse Mva Protest Uddhav Thackeray Sharad Pawar
शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ मुंबई में सड़कों पर उत MVA , ‘जूता मारो’ आंदोलन में उद्धव-सुप्रिया
- Written By: राहुल गोस्वामी
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में मुंबई में महाविकास अघाड़ी का विरोध प्रदर्शन जारी। आज MVA ने हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकाला है। इस विरोध मार्च में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले सहित कई नेता शामिल हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (सनो) के नेताओं ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में रविवार को दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक मार्च निकाला। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर भी आज रोक लगाई गई है।
मुंबई से करीब 480 किलोमीटर दूर मालवण तहसील के राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा की प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई थी। इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले और पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में बने हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर विरोध मार्च की शुरुआत की।
#WATCH | Maharashtra | MVA (Maha Vikas Aghadi) takes out a protest march in Mumbai over Chhatrapati Shivaji Maharaj’s statue collapse incident. pic.twitter.com/IybFHEfA4C — ANI (@ANI) September 1, 2024
आज विरोध मार्च के लिए लोग चप्पल लेकर सड़कों पर निकले थे। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पर्यटकों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया बंद रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ, भाजपा भी MVA के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है। इस बाबत आज भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी माफी मांग चुके हैं। फिर विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है। MVA प्रदर्शन कर राजनीति कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन, CM शिंदे भी जूते के साथ तैयार
#WATCH | MVA holds a protest march in Mumbai over Chhatrapati Shivaji Maharaj’s statue collapse incident. Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, party leaders Aaditya Thackeray and Sanjay Raut, and Maharashtra Congress chief Nana Patole also join the protest march. pic.twitter.com/kZLq5TGqL1 — ANI (@ANI) September 1, 2024
इधर मामले पर राकांपा (एसपी) नेता राजेश टोपे और शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील प्रभु ने कहा कि विरोध मार्च का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा अनावरण किए जाने के आठ महीने बाद ही प्रतिमा ढह जाने को लेकर महाराष्ट्र के लोगों के गुस्से को आवाज देना है। प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि यह विरोध शांतिपूर्ण है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बाद शुरू हुए मार्च में हिस्सा लेने वालों में कोल्हापुर से कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति, राकांपा (एसपी) नेता एवं बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और विधायक अनिल देशमुख शामिल हैं।
यहां पढ़ें – ठाणे में 3 शिक्षिकाओं पर अपने सहकर्मी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज
हुतात्मा चौक पर शिवाजी की एक आवक्ष प्रतिमा स्थापित की गई। विरोध मार्च में शामिल लोगों ने मूर्ति ढहने की घटना की निंदा करने वाली तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शरद पवार ने विरोध मार्च के तहत कुछ दूरी तक पैदल यात्रा की।
Shivaji maharaj statue collapse mva protest uddhav thackeray sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













