-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sexual Harassment Leads To Self Immolation Student Dies In Aiims
हाय रे सिस्टम! यौन उत्पीड़न…आत्मदाह और मौत, छात्रा ने AIIMS में तोड़ा दम
- Written By: अभिषेक सिंह
Balasore Harassment Case: ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा की भुवनेश्वर एम्स में मौत हो गई। पीड़िता ने पहले भी आत्मदाह की कोशिश की थी, वह कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न से परेशान थी

भुवनेश्वर एम्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Balasore Harassment Case: ओडिशा में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की मौत हो गई है। इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने राज्य सरकार से उन परिस्थितियों पर रिपोर्ट मांगी है जिनके कारण कॉलेज छात्रा ने आत्मदाह का सहारा लिया।
ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा की भुवनेश्वर एम्स में मौत हो गई। पीड़िता ने पहले भी आत्मदाह की कोशिश की थी, वह कॉलेज में एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न से परेशान थी। लेकिन अब 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है, डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
भुवनेश्वर एम्स ने जारी किया बयान
डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी थी, पहले उसे बालासोर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया। अब जब पीड़िता की मौत हो गई है, तो एम्स भुवनेश्वर ने भी एक बयान जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
डॉक्टर्स ने की भरपूर कोशिश
बयान में कहा गया है कि पीड़िता को बर्न्स सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसे पहले IV द्रव, IV एंटीबायोटिक्स, इंट्यूबेट और फिर मैकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया। बर्न्स आईसीयू में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी और अन्य उपचार के भी पूरे प्रयास किए गए, लेकिन छात्रा की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे बचाया नहीं जा सका।
कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष सस्पेंड
फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को शनिवार को बी.एड. छात्रा द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद निलंबित कर दिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज की ही एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न की उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: अमानवीय, मिलेगी कड़ी सजा…प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाने पर SDM आगबबूला
वहीं, राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबन आदेश में कहा कि प्रिंसिपल मामले को ठीक से संभालने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे। इसके अलावा उन पर शिक्षा विभाग की प्रमुख समीरा कुमार साहू को बचाने का आरोप है, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
Sexual harassment leads to self immolation student dies in aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













