पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कार तोड़ी, जबरन देवली ले जाकर की पिटाई; 4 पर केस

Wardha Crime: वर्धा में पुरानी रंजिश के चलते तौफिक शाह का अपहरण कर कार तोड़ी गई और देवली ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में नागपुर रेफर, 4 आरोपियों पर केस दर्ज।
In a case of old rivalry, a young man was subjected to a life-threatening attack; his car was vandalized, and he was forcibly taken to Deoli and beaten; a case has been registered against four people.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Crime Hindi News: वर्धा शहर में पुरानी रंजिश के चलते एक ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावरों ने पहले युवक की कार की तोड़फोड़ की, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे जबरन देवली ले गए, जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई।

इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस प्रकरण में शहर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी है घायल युवक

घायल युवक का नाम तौफिक शाह आशिफ शाह (28) बताया गया है, जो ट्रान्सपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तौफिक ने रोज़ की तरह वर्धा कृषि उत्पन्न बाजार समिति (कृउबास) से गांजर (गाजर) का माल लोड कर अपना मालवाहक वाहन छोटे भाई आमिन शाह के साथ यवतमाल की ओर रवाना किया। इसके बाद तौफिक अपनी कार लेकर स्वयं कृउबास से निकल रहा था।

प्रवेशद्वार पर रोका, कांच फोड़े

इसी दौरान कृउबास के प्रवेशद्वार पर आकाश गुडेकार, ओम डोमले, लोके और प्रेम नामक युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने तौफिक की कार के कांच फोड़ दिए और उस पर अचानक हमला कर दिया।

जबरन मालवाहक में बैठाकर देवली ले गए

हमलावरों ने तौफिक को जबरन उसके ही मालवाहक वाहन में बैठाया और देवली ले गए। वहां पर भी उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नागपुर रेफर

घटना के बाद तौफिक को पहले सावंगी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उस पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है।

किराये के विवाद से जुड़ा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग तीन माह पहले तौफिक का रानी अमरावती निवासी आकाश गुडेकार के साथ किराये की राशि को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच जारी

इस मामले में शहर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com