-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Old Tribal Custom Couple Tied To Yoke Till Land For Affair Within Same Clan
अमानवीय, मिलेगी कड़ी सजा…प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाने पर SDM आगबबूला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Odisha News: ओडिशा के रायगड़ा में कांजामजोड़ी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 'कंगारू कोर्ट' ने एक युवा जोड़े को क्रूर सजा दी।

प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाया (Screen Capture)
भुवनेश्वर: ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर दंड के रूप में कथित तौर पर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घटना बुधवार को कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजामाजोडी गांव में हुई। अब इसको लेकर आज एसडीएम गांव का दौरा करेंगे।
घटना का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक और युवती को बैलों की तरह घुमाया जा रहा है और ग्रामीणों तथा समुदाय के बुजुर्गों के सामने उनसे खेत जोतने को कहा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस जोड़े ने कथित तौर पर पारंपरिक आदिवासी मानदंडों के विपरीत विवाह किया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान से गुजरना पड़ा।
अपनी बुआ से विवाह किया
युवक पर आरोप है कि उसने अपनी बुआ (पिता की बहन) से विवाह किया है, जो कि उनके रक्त संबंधी होने के कारण समुदाय में वर्जित माना जाता है। जब यह रिश्ता प्रकाश में आया तो गांव के बुजुर्गों की एक ‘कंगारू अदालत’ गठित की गई और सार्वजनिक रूप से सजा सुनाने का आदेश दिया गया। कथित तौर पर ‘अनुष्ठान’ निभाने के बाद समुदाय के नेताओं ने जोड़े को तुरंत गांव छोड़ने के लिए कहा। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
बुजुर्गों ने की बैठक
बता दें कि लाका सारका (28) कुछ दिन पहले कोदिया सारका (31) के साथ भाग गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि कोदिया, लाका के पिता की बहन है। जब वो गांव लौटे, तो उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चला। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने एक बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं का हवाला दिया, जिसमें एक ही गोत्र में शादी या प्रेम संबंध नहीं रख सकते।
यह भी पढ़ें- Desh Ka Mausam: 2 राज्यों में मानसून मचाएगा तबाही, IMD ने बजाई खतरे की घंटी
दोषी पाए जाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
गांव के मुखिया बिश्वनाथ कुर्शिका ने कहा, “हमने ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान किया और उन्हें दंडित किया ताकि वे रक्त संबंध में विवाह करने के पाप से मुक्त हो सकें।” उन्होंने दावा किया कि यदि अनुष्ठान नहीं किया जाता तो ग्रामीणों को फसल का नुकसान उठाना पड़ता क्योंकि क्षेत्र में बारिश नहीं होती। इस कृत्य को ‘अमानवीय’ बताते हुए रायगढ़ के उप जिलाधिकारी रमेश कुमार जेना ने कहा कि वह घटना की जानकारी लेने के लिए शनिवार को गांव जाएंगे। जेना ने कहा, “जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Odisha old tribal custom couple tied to yoke till land for affair within same clan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














