Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO

Imran Masod: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे प्राइवेटाइजेसन और कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।

Imran Masood In Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे प्राइवेटाइजेसन और कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। उन्होंने वंदेभारत ट्रेन में 18-18 घंटे काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों का दर्द सुना और समझा। इसके बाद सीधे संसद और रेलमंत्री तक मामला पहुंचाने के लिए अधिकारियों से वार्ता शुरू कर दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। कांग्रेस से सांसद इमरान मसूद ने हाल में वंदेभारत ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान वहां काम कर रहे क्लीनिंग और कैटरिंग कर्मचारियों से बात की। बातचीत में पता चला कि ठेकेदारों के स्तर से कर्मचारियों को महज 10 हजार रुपये में 18 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com