- Hindi News »
- Videos »
- Madhya Pradesh Mandsaur Man Named 26 January Tailor Unique Identity
मिलिए ’26 जनवरी’ से: एमपी के शख्स का नाम सुनकर कलेक्टर भी रह जाते हैं हैरान, गले में टांगना पड़ता है ID कार्ड
Madhya Pradesh: के मंदसौर में एक सरकारी कर्मचारी का नाम '26 जनवरी' है। उनके पिता ने देशभक्ति के जज्बे में यह नाम रखा था, जिसके कारण उन्हें आज भी अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Madhya Pradesh man named 26 January: गणतंत्र दिवस का उत्साह पूरे देश में है, लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी पूरी पहचान ही इस राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी है। इनका नाम कोई साधारण नाम नहीं, बल्कि ’26 जनवरी टेलर’ है। उनके इस अनोखे नाम के पीछे छिपी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतने ही चुनौतीपूर्ण उनके जीवन के अनुभव रहे हैं।
यह अनोखी कहानी 26 जनवरी 1966 को शुरू हुई थी। उस समय 26 जनवरी टेलर के पिता, सत्यनारायण, झाबुआ के एक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। जिस वक्त स्कूल के मैदान में तिरंगा फहराया जा रहा था और राष्ट्रगान की गूंज थी, ठीक उसी समय उनके घर बेटे का जन्म हुआ। देशभक्ति के उस माहौल से पिता इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बिना देर किए नवजात का नाम ’26 जनवरी’ रख दिया ताकि उनका बेटा ताउम्र देश के प्रति समर्पित रहे।
मजाक समझते हैं लोग, देना पड़ा स्टैंप पेपर पर हलफनामा
26 जनवरी बताते हैं कि इस नाम के कारण उन्हें स्कूल में दाखिला लेने से लेकर सरकारी नौकरी मिलने तक हर कदम पर लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा। लोग अक्सर उनके नाम को मजाक समझते थे या सुनकर चौंक जाते थे। हालत यह हो गई कि उन्हें कई बार स्टैंप पेपर पर हलफनामा तक देना पड़ा कि उनका असली नाम वाकई ’26 जनवरी’ ही है। आज भी लोग आसानी से यकीन नहीं करते, इसलिए वे अक्सर अपने गले में सरकारी आई कार्ड टांगकर चलते हैं ताकि संदेह होने पर लोग खुद देख सकें।
सम्बंधित ख़बरें
MP विधानसभा में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित, सदन में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस महिला विरोधी
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
जब कलेक्टर ने रुकवा दी ड्यूटी: ‘बुलाकर दिखाओ, तभी करूंगा साइन’
उनके नाम से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया चुनाव ड्यूटी के दौरान हुआ था। मतगणना के समय जब ड्यूटी ऑर्डर पर उनका नाम ’26 जनवरी’ लिखा गया, तो तत्कालीन कलेक्टर महोदय को विश्वास ही नहीं हुआ कि किसी व्यक्ति का यह नाम हो सकता है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से कहा कि पहले इस व्यक्ति को मेरे सामने बुलाकर दिखाओ, उसके बाद ही मैं साइन करूंगा। जब 26 जनवरी खुद उनके सामने उपस्थित हुए, तब जाकर कलेक्टर ने आदेश पर हस्ताक्षर किए।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली में छाए बादल, आंधी-तूफान का अलर्ट, राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?
26 का अद्भुत संयोग और साझा जन्मदिन
26 जनवरी के जीवन में ’26’ का अंक एक शुभ संयोग बनकर आया है। उनके साथियों ने बताया कि उनकी सरकारी नौकरी भी तब लगी जब उन्होंने 26 वर्ष की आयु पूर्ण की थी। वर्तमान में वे एक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं, जहां स्टाफ की सूची में उनका नाम देखकर नए छात्र अक्सर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। संस्थान में हर साल गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के साथ-साथ उनका जन्मदिन भी बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। उनका कहना है कि यह नाम अटपटा जरूर लग सकता है, लेकिन यह उन्हें देश के प्रति हमेशा गौरवान्वित महसूस कराता है।

Madhya pradesh mandsaur man named 26 january tailor unique identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Heatwave से बचने का आसान तरीका, रोजाना पिएं ये 5 देसी ड्रिंक; 45 डिग्री में भी शरीर अंदर से रहेगा ठंडा
Apr 28, 2026 | 12:03 PMनागपुर मनपा में करोड़ों का कचरा घोटाला? कांग्रेस पार्षद के आरोपों से हड़कंप, बड़े अधिकारी रडार पर
Apr 28, 2026 | 12:02 PMहर जगह क्रिकेट घुसाना जरूरी है क्या? मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पर हंगामा, सोशल मीडिया पर बवाल!
Apr 28, 2026 | 11:57 AMदेश के 18 राज्यों के भूजल में यूरेनियम का खतरा: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नई चेतावनी, देखें पूरी रिपोर्ट
Apr 28, 2026 | 11:56 AMअल-नीनो का असर: मुंबई में पानी कटौती की तैयारी, 1 मई से हो सकती है लागू
Apr 28, 2026 | 11:48 AMविराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा नन्हा फैन, बैट फेंककर जताई नाराजगी
Apr 28, 2026 | 11:42 AMकार में AC चलाने से जेब हो जाएगी ढीली? 1 घंटे में कितना पेट्रोल जलता है आपकी कार
Apr 28, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM