-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Railways 3 Tier War Room For Crowd Control Masterplan For 3000 Reserve Trains
भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का ‘3-स्तरीय वॉर रूम’, 3000 रिजर्व ट्रेनों का मास्टरप्लान
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Indian Railways ने स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए डिविजन, जोनल और बोर्ड स्तर पर तीन वॉर रूम बनाए हैं। 3,000 रिजर्व ट्रेनें भी तैयार रखी गई हैं ताकि अचानक भीड़ बढ़ने पर उन्हें तुरंत आपूर्ति की जा सके।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Indian Railways War Room Update: यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके लिए डिवीजन, जोनल और बोर्ड लेवल पर तीन स्तरीय वॉर रूम स्थापित किए गए हैं। साथ ही, अचानक भीड़ बढ़ने पर उपयोग के लिए 3,000 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है।
भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ से निपटने और प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इन इंतजामों के तहत, डिवीजन, जोनल और बोर्ड लेवल पर तीन स्तरीय वॉर रूम बनाए गए हैं। इन वॉर रूम के जरिए स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के स्तर को देखते हुए त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं।
कैसे काम करता है वॉर रूम
केंद्रीय मंत्री ने वॉर रूम के कार्य करने के तरीके पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ पर नजर रखने और उनका प्रबंधन करने के लिए रेल भवन में भी एक वॉर रूम स्थापित किया है। मंत्री ने बताया कि यह कमांड सेंटर वास्तविक समय पर निगरानी रखने में सक्षम है। यह अधिकारियों को भीड़भाड़, यात्रियों की शिकायतों और संभावित घटनाओं का तुरंत समाधान करने में भी सक्षम बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
यह वॉर रूम सम्पूर्ण भारतीय रेलवे नेटवर्क की देखरेख करने वाली एक प्रभावी प्रणाली के रूप में विकसित हो चुका है। वर्तमान में, रेलवे बोर्ड, जोनल और डिवीजन स्तर पर 80 से अधिक वॉर रूम सक्रिय हैं। रेलवे ने पहले ही 10,700 ट्रेनों की समय सारणी आईआरटीसीटी के माध्यम से जारी कर दी है। इसके अलावा, अचानक भीड़ भड़ने पर ट्रेनों की आपूर्ति को तुरंत बढ़ाया जा सके, इसके लिए लगभग 3,000 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है।
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन का दिया हवाला
वॉर रूम की प्रभावशीलता का उदाहरण देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 18 अक्टूबर को सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखी गई थी। उस समय, वॉर रूम से तुरंत आसपास के स्टेशनों पर रखी गई रिजर्व ट्रेनों को बुलाया गया, जिससे समस्या को तुरंत सुलझाया गया।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: महागठबंधन में सुलझ गया इन 3 सीटों पर आपसी विवाद, अब 8 सीटों पर होगी ‘फ्रेंडली फाइट’
इसी तरह की स्थिति एक दिन अंबाला में भी देखी गई, जहां जलंधर और उसके आसपास रिजर्व रखी गई ट्रेनों की आपूर्ति बढ़ाकर स्टेशन पर भीड़ को कम किया गया। रेलवे ने इस साल बिहार पर भी विशेष ध्यान दिया है। मंत्री ने आगे बताया कि इस साल बिहार में गंतव्य की संख्या को बढ़ाकर 18 कर दिया गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा केवल 7 था।
Railways 3 tier war room for crowd control masterplan for 3000 reserve trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














