

Kitchen storage Tips For Monsoon: मानसून का मौसम शुरू होते ही वातावरण में ताजगी और उमस महसूस होने लगती है। वैसे तो बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन साथ ही कई समस्याएं भी लेकर आता है, जैसे सीलन।
अकसर, रोज इस्तेमाल किए जाने वाले नमक, शक्कर और गुड़ में सीलन हो जाती है। सुनने में यह भले ही छोटी परेशानी लगे, लेकिन नमी के कारण इनमें घांठ बन जाते हैं या फरि पिघल जाते हैं या कई बार पानी बन जाते हैं। साथ ही इससे अजीब तरह की दुर्गंध भी आने लगती है, जिससे कभी-कभी इसे फेंकने की नौबत भी आ जाती है।
ऐसी बर्बादी से बचने के लिए हम यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप मानसून में नमक और शक्कर को आसानी से नमी से बचाकर फ्रेश रख सकते हैं।
गुड़ को हमेशा कांच, स्टील या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे बाहरी नमी अंदर नहीं जाएगी और गुड़ लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। इसे गरम जगहों पर न रखें। पूरा बड़ा गुड़ रखने की बजाय उसे छोटे टुकड़ों में काटकर रखें। गुड़ को एयरटाइट पैकिंग में फ्रिज में भी रखा जा सकता है।