- Hindi News »
- India »
- Pm Will Visit Manipur For The First Time After Violence Congress Raised Questions
हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर में कदम रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस ने दागे सवाल
PM modi शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राज्य में दो साल पहले मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री का यह दौरा विपक्ष द्वारा उनकी चुप्पी और गैरहाजिरी को लेकर लगातार हो रही आलोचना के बाद हो रहा है। इस दौरान वह इंफाल और चुराचांदपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलेंगे और विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
राज्य के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि केवल हिंसा का न होना ही शांति नहीं है, बल्कि आपसी विश्वास, सुलह और सद्भाव भी जरूरी हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली और विकास के नए मार्ग खोलने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री की योजनाओं का विवरण
मोदी 13 सितंबर को मिजोरम की राजधानी आइजोल से मणिपुर पहुंचेंगे। चुराचांदपुर में वह 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। वह आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे और दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार
कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया प्रतीकात्मक यात्रा
प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य में केवल तीन घंटे रुकना शांति और सद्भाव को मजबूत नहीं करेगा, बल्कि यह सब एक राजनीतिक तमाशा बनकर रह जाएगा। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष ने भी इसे केवल प्रतीकात्मक बताया और कहा कि इससे न तो न्याय मिलेगा और न ही स्थायी समाधान निकलेगा।
सरकारी तैयारियां और दिशा-निर्देश जोरों पर
प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। गुरुवार को इंफाल में पीएम के कार्यक्रमों की घोषणा वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। साथ ही सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर लोगों को कोई नुकीली वस्तु, बैग, पानी की बोतल या छाता लाने की अनुमति नहीं दी गई है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को कार्यक्रम में शामिल न होने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: गणेश विसर्जन करने नाचते गाते जा रहे थे लोग, अचानक मौत ने किया तांडव, ट्रक ने आठ को रौंदा
सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय प्रतिक्रिया
चुराचांदपुर और इंफाल में कार्यक्रम स्थलों पर केंद्रीय और राज्य बलों की भारी तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में मिलाजुला उत्साह है। राज्यसभा सांसद लीशेम्बा संजाओबा ने इसे राज्य के लिए सौभाग्य की बात बताया है। कुकी-जो संगठनों ने भी इस यात्रा का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और दुर्लभ अवसर कहा है।
Pm will visit manipur for the first time after violence congress raised questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Range Rover हुआ सस्ता, एक झटके में 75 लाख तक की कटौती, जानिए नई कीमतें
May 06, 2026 | 03:56 PMपालघर में मानवता शर्मसार, ढोंगी बाबा ने की नाबालिग से दरिंदगी, रोहित पवार ने की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
May 06, 2026 | 03:51 PMGondia Double Tragedy: मातम में बदली शादी की खुशियाँ; दो पड़ोसी दोस्तों के असामयिक निधन से साईनगरी वार्ड सन्न
May 06, 2026 | 03:50 PMअजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
May 06, 2026 | 03:38 PMGondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
May 06, 2026 | 03:35 PMKhatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
May 06, 2026 | 03:31 PMपुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
May 06, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














